Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

पलवल के सर्राफा व्यापारी से हुए लूट के एक मामले में फरीदाबाद से 4, कुल 7 आरोपित पकड़े गए, एक ग्रीन फील्ड से, 17.5 लाख कैश सोना बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: गत 2 अप्रैल 2026 को बदमाशों ने राजस्व ख़ुफ़िया निदेशालय (डीआरआई) का अधिकारी बताकर राष्ट्रीय राजमार्ग, हुड्डा चौक, पलवल के समीप से एक नामी सर्राफा व्यापारी की कार रुकवा कर कर्मी व चालक विजय से 30 तोला सोना व 31 लाख रुपए नगदी लूट ली थी। इस मामले में आज शनिवार को एसपी पलवल नीतीश अग्रवाल ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा करते हुए कहा कि 7 आरोपितों को गिरफ्तार किए है। इन के कब्जे से पुलिस ने 17.5 लाख रुपए नगद और 138 ग्राम सोना, दो गाड़ी, 4 नकली नंबर पलेट , एक बाइक व 4 मोबाइल फोन बरामद किए है,

गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम धर्मवीर उर्फ़ सरजी उर्फ़ फौजी निवासी सिलानी झज्जर हॉल आबाद ग्रीन फील्ड कॉलोनी, थाना सूरजकुंड, फरीदाबाद,उम्र 62 वर्ष (RETIRED FROM MINISTRY OF DEFENCE CIVIL DEPARTMENT), नरेन्द्र कुमार उर्फ नीटू  निवासी बधानी थाना सदर झज्जर (उम्र 42 साल, शिक्षा 12वीं वा डॉ. क्लिनिक खोला हुआ है), अमित उर्फ बबलू, निवासी बसेती, थाना इमलिय सुल्तानपुर जनपथ सितापुर जिला सितापुर उत्तर प्रदेश हाल म.न. अशोक विहार, फेस-3. दिल्ली थाना भारत नगर, दिल्ली (उम्र 39 साल,बिजेन्द्र कुमार उर्फ काला पण्डित उर्फ टोपी, निवासी मसुरी थाना खेकड़ा जिला बागपत हाल कालका जी, नई दिल्ली (उम्र 44 साल),लक्ष्मण उर्फ केहरी  निवासी गहलब थाना बहीन पलवल (उम्र 36 साल है), दीपक सामंतों निवासी गांव मालीदा थाना पासकुडा जिला पूर्वी मजलीपुर पं. बंगाल हाल अशोक अरोड़ा रघौरपुर नई दिल्ली (उम्र 44 साल) है। इनमें से 4 आरोपितों को फरीदाबाद किए गए है।
वारदात का तरीका-
आरोपियों से की गई गहन पूछताछ एव विवेचना में सामने आया कि आरोपी संगठित अपराध करते जिसमें पहले रेकी करते हैं और फर्जी आईडी / नम्बर प्लेट का प्रयोग कर फर्जी अधिकारी बनकर लूट/डकैती की वारदातों को अंजाम देते थे। कुछ महीनों पहले भी ग्वालियर एमपी में एक गुटखा व्यापारी से 25 लाख की लूट तथा 5 लाख की एक और लूट वारदात को दिल्ली में अंजाम दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने इस ऑपरेशन को लीड कर रहे डीएसपी क्राइम, पलवल अनिल कुमार, ऑपरेशन में शामिल क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह,क्राइम ब्रांच, पलवल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार, CIA(AVT) हथीन प्रभारीP/SI दीपक गुलिया, थाना शहर पलवल प्रभारी निरीक्षक प्रकाश चंद, साइबर सेल प्रभारी ASI विनोद भाटी एवं चौकी भवन कुंड प्रभारी ASI हंसराज की प्रशंसा करते हुए प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की।

Related posts

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद टीम ने अवैध तरीके से डीजल बेचने वालों पर की कार्रवाई

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -30 ने 17 साल से फरार चल रहे हत्या के 5000 के इनामी आरोपी को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

ऑनलाइन ऐप के माध्यम से गेम-सट्टा खिलाने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करके 9 आरोपितों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x