Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सोने की नकली ज्वैलरी देकर आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड के साथ ठगी की कोशिश करने के आरोप में अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने आज एक आरोपित को सोने की नकली ज्वैलरी देकर आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड के साथ ठगी की कोशिश करने आरोप में अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट आरोपित खिलाफ एनआईटी थाना में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।  

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित अमित, राजस्थान के झुंझुनू जिले के गांव बढ़गर का रहने वाला है। आरोपित गत 7 अप्रैल को नकली सोना लेकर आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड एनआईटी फरीदाबाद के कार्यालय में पहुंचा। आरोपित  ने वहां ब्रांच मैनेजर से गोल्ड लोन लेने के संबंध में पूछा। आरोपित ने अपने पास 40 ग्राम सोना उसकी पत्नी का सोना होने की बात कही। जिसे वह गिरवी रखना चाहता है। ब्रांच मैनेजर ने आरोपित उसका आधार कार्ड मांगा। ब्रांच मैनेजर ने आधार कार्ड को ऑनलाइन चेक करने पर पाया की आधार कार्ड नकली है। ब्रांच मैनेजर को उस व्यक्ति पर शक हुआ। ब्रांच मैनेजर ने आरोपित से पूछा कि यह गोल्ड नकली तो नहीं है शख्स यह सुनकर घबरा गया और ब्रांच मैनेजर से कहा कि वह खाना खा कर आता है। आप गोल्ड को चेक करवा लो उसके बाद शख़्स दोबारा कार्यालय में वापस नहीं आया।

ब्रांच मैनेजर ने इसकी सूचना थाना एनआईटी दी जिस पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरु कर दी। मुकदमे की तफ्तीश क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम को मिली जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राइम टीम ने आज आरोपित  के बारे में वारदात के समय की सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपित को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर ओल्ड रेलवे स्टेशन फरीदाबाद के पास से अरेस्ट  किया गया। आरोपित से नकली आधार कार्ड और आर्टिफिशियल ज्वैलरी बरामद कर की गई है। पूछताछ में सामने आया की आरीपी जुआ खेलता है। जिसके कारण उसपर कर्ज हो गया है। जिसके लिए उसने नकली ज्वैलरी से ठगी करने का प्लान बनाया । आरोपी ने आर्टिफिशियल ज्वेलरी को फेरी करने वालें से 5000/- रुपए में नकली ज्वैलरी खरीदी थी। आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच -30 ने ओला टैक्सी कार के ड्राईवर गिरोह के तीन सदस्यों को 38 लाख 20650 रूपए सहित किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : प्रियदर्शनी स्वास्थ्य मेले का आयोजन महिला कांग्रेस की सराहनीय पहल, कांग्रेस प्रदेश सचिव सुमित गौड़ ने किया उद्घाटन।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग: सूरजकुंड मेले के मद्देनजर आज से गुरुग्राम -फरीदाबाद रोड से गुजरने वाले सभी भारी कमर्शियल वाहनों पर लगी रोक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x