Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने संविधान बस यात्रा को दिल्ली के लिए रवाना किया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: भाजपा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को हरी झंडी दिखाकर “संविधान बस यात्रा“ को रवाना किया। संविधान बस यात्रा के तहत ट्राइसिटी के सैकड़ों युवा दिल्ली स्थित पंचतीर्थ में से एक, बाबा साहेब के महापरिनिर्वाण स्थल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे एवं बाबा साहेब के म्यूजियम का दर्शन करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य संविधान जागरूकता और डा. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में युवाओं को संविधान के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा संविधान के प्रति सम्मान और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निकाली गई है।बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार ने बाबा साहेब डां भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को विकसित किया है। उन्होंने कहा कि ये स्थान बाबा साहेब के जन्म, शिक्षा, ज्ञान, दीक्षा और महापरिनिर्वाण के प्रतीक हैं। इन स्थानों का विकसित करने का उद्देश्य भावी पीढ़ी को बाबा साहेब के विचारों और कार्यों से प्रेरित करना है और सामाजिक न्याय तथा समानता के संदेश को बढ़ावा देना।

Related posts

एसटीएफ हरियाणा ने अमेरिका से कुख्यात गैंगस्टर सोमबीर उर्फ़ मोटा का प्रत्यर्पण कराया, कुल 26 मुकदमें दर्ज है।

Ajit Sinha

ट्रिपल इंजन सरकार से तीन गुना तेज हो जाएगी प्रदेश के विकास की गति: धनखड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बिट्टू बजरंगी को सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट ,डकैती, शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामले में नूंह पुलिस ले गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x