Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

सस्ते सोने और किटी स्कीम के नाम पर 10 परिवारों से 56 लाख की जालसाजी करने वाले 2 ज्वैलर यूपी-दिल्ली से पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पंचकूला पुलिस ने एक बड़े धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ऐसे शातिर ज्वैलर्स को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने सस्ते सोने और आकर्षक स्कीमों का लालच देकर आम लोगों से लाखों रुपये ऐंठ लिए। यह गिरोह लोगों को किटी स्कीम और सस्ते आभूषणों का झांसा देकर नकली सोना थमाता था और फिर अचानक दुकान बंद कर फरार हो जाता था।
मामले की शुरुआत विभिन्न शिकायतों से हुई, जिसमें मोरनी वासी महिला सहित कई पीड़ितों ने मढ़ावाला स्थित श्री हरिदास ज्वैलर्स नामक दुकान के संचालकों पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए। शिकायत के आधार पर 28 नवंबर 2025 को पिंजौर थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(2), 318(4) के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ग्राहकों को सस्ते सोने का लालच देकर उनसे नकद और बैंक खातों के माध्यम से बड़ी रकम जमा करवाई। कुल मिलाकर आरोपियों ने 10 लोगों से 56 लाख 75 हजार 738 रुपये एडवांस लिए और दिवाली पर गहने देने का वादा कर आरोपी दुकान बंद कर और मोबाइल नंबर बंद करके फरार हो गए थे।

पुलिस ने इस मामले में मढ़ावला चौकी टीम ने कार्रवाई करते हुए 27 मार्च को ओमप्रकाश वासी बिहार को यूपी और पारस मनी दुबे वासी यूपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चांदी के आभूषण, घड़ियां, 5 मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने मढावाला में दुकान खोलकर लोगों को झांसे में लिया और बाद में पैसे व गहनों के साथ फरार हो गए। उन्होंने यह भी बताया कि ठगी के पैसों से उत्तर प्रदेश में नई ज्वैलरी दुकानें खोली गईं और बड़ी रकम अलग-अलग स्थानों पर छुपा कर रखी गई है।डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता का बयान: इस मामले में हमारी मढ़ावाला चौकी टीम ने इंचार्ज मान सिंह व जांच अधिकारी एएसआई कप्तान सिंह की अगुवाई में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने सुनियोजित तरीके से 10 लोगों को सस्ते सोने का लालच देकर करीब 56 लाख रुपये से अधिक की ठगी की।

आरोपियों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं, जिनमें ठगी की रकम से खरीदी गई संपत्तियां, अन्य राज्यों में खोली गई दुकानें और छुपाई गई नकदी शामिल है। दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर 4 दिन का रिमांड लिया है ताकि बाकी रकम, आभूषणों की बरामदगी, अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी और पूरे गिरोह के नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। आगे की कार्रवाई के तहत इस गिरोह से जुड़े हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Related posts

ग्राम प्रधान के परिवार वालो की दबंगई, घर में घुस कर मारपीट, जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायरिंग की. 

Ajit Sinha

25000 के ईनामी अन्तर्राजीय कुख्यात गिरोह के डकैत को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एटीएम लूट के 15 केस दर्ज हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बीती रात दो गाड़ियों की भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, पांच लोग हुए घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x