Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

तेज रफ्तार थार गाड़ी ने एक ही परिवार के 3 लोगों को कुचला, तीनों की हुई दर्दनाक मौत, मरने वालों में 2 बच्चे भी शामिल है-अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
शुक्रवार की रात तेज रफ्तार थार गाड़ी ने एक परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे तीनों की इस हादसे दर्दनाक मौत हो गई। इसमें दो मासूम बच्चे भी शामिल है ,यह हादसा थाना पटौदी, गुरुग्राम क्षेत्र में घटित हुई। मरने वाले के नाम सुभाष उम्र 60 वर्ष, ईशांत 10 वर्ष व जैद खान 8 वर्ष है। इस मामले में एक मुकदमा थाना पटौदी , गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने थार गाड़ी सहित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका नाम दीपांशु (उम्र-25 वर्ष) निवासी गांव गोरिया वास जिला गुरुग्राम है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत शुक्रवार की रात को थाना पटौदी, गुरुग्राम में एक सूचना गांव लोकरा- गांव खोड रोड पर एक एक्सीडेंट होने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल नजदीक गांव खोड पहुंची जहां पर एक थार गाड़ी क्षतिग्रस्त मिली। इसके बाद पुलिस टीम को अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई की सुभाष (उम्र-60 वर्ष) निवासी गांव खोड, गुरुग्राम, इशांत (उम्र-10 वर्ष) व जैद खान (उम्र-8 वर्ष) दोनों निवासी मिलकपुर गुर्जर जिला खैरथल तिजारा (राजस्थान) की एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण मृत्यु हो गई है। जिस पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई  कर मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवाया गया।

मृतक सुभाष के भाई ने पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बताया कि उसका भाई सुभाष मृतक गांव खोड में रहता है तथा वह गांव लोकरा- गांव खोड रोड पर गांव खोड के पास प्लॉट में रहता है। गत शुक्रवार की रात को उसका भाई उसके नवासे ईशांत व जैद खान को लेकर उसके पास आया था तथा जब उसका भाई इनसे मिलकर प्लॉट से गांव खोड की तरफ उसके भाई सुभाष के मकान में जा रहे थे इसी दौरान पीछे से एक थार गाड़ी चालक तेज गति से गाड़ी को चलाता हुआ लेकर आया और पीछे से उसके भाई सुभाष, नवासे ईशांत व जैद खान को टक्कर मार दी जिसमें लगी चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई। शिकायत पर थाना पटौदी, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा  अंकित किया गया।उनका कहना है कि थाना पटौदी गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्रवाई  करते हुए  आरोपित  गाड़ी चालक को आज शनिवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित का नाम दीपांशु (उम्र-25 वर्ष) निवासी गांव गोरिया वास जिला गुरुग्राम है। पुलिस ने थार गाड़ी को अपने कब्ज़ा में ले लिया है। पुलिस इसके आगे की कार्रवाई कर रही है। 

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: चोरी कर रहे पेंटर को रंगे हाथो पकड़ पुलिस के हवाले करने की धमकी से डरे पेंटर ने की थी 70 वर्षीय महिला की हत्या

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज आर्थिक अपराध शाखा में कार्यरत सब इंस्पेक्टर मनबीर 100000 रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया।

Ajit Sinha

पत्नी के बारे में अक्सर ताने देता रहता था, इसीलिए उसकी चाकू से गोद हत्या कर दी, पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x