Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

54 वर्षीय व्यक्ति ने 13 वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:आज बुधवार की सुबह लगभग 6:45 बजे  थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम में एक सूचना सेक्टर-63A, गुरुग्राम में एक व्यक्ति के आत्महत्या करने के संबंध में प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां पर ज्ञात हुआ कि एक 54 वर्षीय व्यक्ति  बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से कूद गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की उम्र-54 वर्ष है और स्थाई रूप से बेंगलुरु का निवासी है तथा फिलहाल वाटिका सिटी सेक्टर-49, गुरुग्राम* में रहता था।

प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि मृतक अवसाद (डिप्रेशन) का शिकार था जिसकी वजह से मृतक मानसिक रूप से परेशान रहता था इसी वजह से उसने 13वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। मृतक तलाकशुदा था तथा गुरुग्राम में अकेला रहता था। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है तथा शव को मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों के आने के बाद मामले में नियमानुसार आगामी कारवाई की जाएगी।

Related posts

गुरुग्राम : आयुध डिपो के 900 मीटर के दायरे में शुक्रवार को विधायक उमेश अग्रवाल के कार्यालय पर बिजली के कनेक्शन दिए जाएंगें।

Ajit Sinha

75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘वननेस वन’ परियोजना का शुभारम्भ,”वृक्ष की छाया वृद्ध का साया”

Ajit Sinha

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पी. सी. मीणा ने आज 4 अधिकारियों को किया सस्पेंड।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x