Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम में ‘चाय चौपाल’ में नारी शक्ति का सम्मान


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: कलाग्राम संस्था द्वारा सेक्टर-29 स्थित ओपन एम्फीथिएटर में आयोजित ‘चाय चौपाल – वूमेन डे स्पेशल’ कार्यक्रम में नारी शक्ति को समर्पित शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से महिलाओं की ताकत, आत्मविश्वास और समाज में उनकी भूमिका को दर्शाया। कार्यक्रम की शुरुआत स्टांस डांस स्टूडियो द्वारा कलारीपयट्टू की प्रस्तुति से हुई। इसके बाद प्रीति राजगरियाह ने भरतनाट्यम के जरिए महिला सशक्तिकरण को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। अनु रावल ने भी अपनी तकनीकी रूप से मजबूत प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित किया।

नज़्म कौर और उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत भांगड़ा शो और वर्कशॉप ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। इसमें दर्शकों ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया, जिससे माहौल और भी जीवंत हो गया।कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर शिखा गुप्ता ने कहा कि ऐसे मंच कला को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम का संचालन दिव्यांशी शेखावत और निक्की यादव ने किया।

आयोजन में प्रशासनिक सहयोग और जिला जनसंपर्क अधिकारी की सक्रिय भागीदारी रही। साथ ही, कालाग्राम समिति के सदस्य मोहन कांत, सीमा सेठ, मीनाक्षी पांडे और आकांक्षा अंशु (कल्चर मैनेजर) का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जिसमें संस्कृति, आत्मविश्वास और नारी सम्मान का संदेश दिया गया।

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल ने किया नगर निगम कार्यालय का दौरा

Ajit Sinha

कचरा मुक्त प्रबंधन के लिए ओडीएफ डब्बल प्लस और 3 स्टार रेटिंग लेने वाला प्रदेश का पहला शहर बना नोएडा

Ajit Sinha

गुरुग्राम में बनेगा आम आदमी पार्टी का मेयर,बीजेपी युवा मोर्चा से सर्वजीत सिंह आप में हुए शामिल-: डॉ. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x