Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा सूरजकुण्ड रोड, फरीदाबाद में 12 कुण्डीए यज्ञ महोत्सव सम्पन्न।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:परमपिता परमेश्वर की प्रेरणा से हिंदू नववर्ष विक्रम संवत २०८३ के स्वागत में आज  22  मार्च 2026 रविवार को सूरजकुंड रोड,ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा सोसाइटी फरीदाबाद में दैवीय वातावरण के संरचना व सभी के उज्जवल मंगल भविष्य हेतु,सभी सोसाइटी निवासियों,परदेश,देश की सुख समृद्धि और कामयाबी के लिए 12 कुंडीय हवन महोत्सव का आयोजन किया गया।

ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा के सभी निवासियों ने उपरोक्त दैवीय कार्य में भागीदारी कर यज्ञ लाभ उठाया तथा हवन से वातावरण शुद्ध हुआ। आचार्य वीरेंद्र विक्रम जी और उनके 15 ब्रह्मचारियों ने मंत्रोच्चार से हवन संपन्न करवाया।हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर वीरेंद्र विक्रम जी ने सभी उपस्थित निवासियों को इस अवसर का महत्व विस्तार पूर्वक बताए। आचार्य वीरेंद्र विक्रम जी ने पूजनीय प्रभु हमारे भाग उज्जवल कीजिए ….. प्रार्थना बोल कर  तथा सभी से बुलाकर मंत्रमुग्ध कर दिया,सोसायटी के  बच्चों, सीनियर सिटीजन और सोसाइटी के 160 लोगों ने इसमें भाग लिया,बहन मंजू प्रभा जी ने कार्यक्रम का संचालन बखूबी किया।

हवन ग्रुप के संस्थापक बी. के. शर्मा ने बताया के ओमेक्स फॉरेस्ट स्पा में सितंबर 2018 में वैदिक हवन की शुरुआत की गई थी,अब हर महीने सोसाइटी में हवन होता है जिसमें सोसाइटी में जिनके जन्म दिन व विवाह वर्षगांठ होती है, उनके नाम की विशेष आहुतियां मंत्रोच्चार से डाली जाती है। इस वर्ष हिन्दू नव वर्ष पर  ग्रुप आयोजक कपिला काद,मंजू प्रभा, सुभाष चंद्रा ने ग्रुप मेंबर्स अशोक आर्य, राजीव तनेजा,अनिल बत्रा,मोहित गोयल और सोसायटी वासियों के सहयोग से 12 कुंडीय हवन का आयोजन किया गया।

Related posts

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद मेट्रो स्टेशन पर बेरोजगारी से परेशान शख्स ने मेट्रो ट्रैन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एचकेआरएन विभिन्न विभागों के लिए जल्द करेगा 13,500 कर्मियों की नियुक्ति

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बत्रा हॉस्पिटल जल्द ही ग्रीन फील्ड में ओपीडी सेवा शुरू करने जा रहा हैं, एमडी एससीएल गुप्ता और प्रधान वीरेंद्र की हुई मीटिंग।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x