Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा में GST भ्रष्टाचार का भंडाफोड़, व्यापारियों में भय का माहौल-सख्त कार्रवाई की मांग: डॉ. सुशील गुप्ता


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा में जींद से सामने आए हालिया मामले, जिसमें केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा वस्तु एवं सेवा कर विभाग (GST) के अधिकारियों सहित कई लोगों की गिरफ्तारी की गई है, ने एक बार फिर प्रदेश के व्यापारिक माहौल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।इस संदर्भ में आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना न केवल भ्रष्टाचार की जड़ें उजागर करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि किस प्रकार कुछ अधिकारी लोकल गुंडों के साथ मिलकर व्यापारियों को प्रताड़ित कर अवैध वसूली का माध्यम बना रहे हैं।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा:
“हरियाणा के व्यापारी पहले ही आर्थिक दबाव और जटिल कर व्यवस्था से जूझ रहे हैं। ऐसे में यदि सरकारी अधिकारी ही उन्हें डराकर, धमकाकर रिश्वत मांगेंगे, तो यह पूरी व्यवस्था पर सवालिया निशान है। यह बेहद चिंताजनक और अस्वीकार्य है।” व्यापारी भाईयों के लिए इस प्रकार की डरावनी स्थिति से हरियाणा प्रदेश के अन्दर व्यापारिक माहौल फलीभूत नहीं होगा जिससे प्रदेश के राजस्व को भी भारी नुकसान हो रहा है। हरियाणा के कुछ व्यापारियों से उन्होंने बात भी की जिन्होंने बताया कि हरियाणा के प्रत्येक जिले में GST के कुछ भ्रष्ट अधिकारी वहां के लोकल गुंडों के साथ मिलकर अवैध वसूली के अवैध आफिस खोले हुए है। जिससे वहाँ के व्यापारियों में लगातार भय का माहौल बना रहता है इससे व्यापारी खुलकर व्यापार नहीं कर पाता है। इस भयानक माहौल के कारण अनेक व्यापारी हरियाणा छोड़कर अपना व्यापार दूसरी जगह शिफ्ट करने को मजबूर है।

सुशील गुप्ता ने आगे कहा कि भ्रष्ट GST अधिकारी व्यापारियों की दुकानों, फैक्ट्रियों एवं कंपनियों में जाकर अवैध वसूली करते हैं। पूरे प्रदेश में हर-रोज बदमाशों द्वारा व्यापारियों से फिरौती मांगने और धमकियां देना आम बात हो गई है और हरियाणा की भाजपा सरकार व्यापारियों को सुरक्षित माहौल देने के लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं कर रही है।
उन्होंने मांग की कि:

इस पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच हो।
इसमें शामिल सभी दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
व्यापारियों को इस प्रकार की अवैध वसूली और उत्पीड़न से बचाने के लिए ठोस नीति बनाई जाए।
GST प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए विशेष तंत्र स्थापित किया जाए।
सुशील गुप्ता ने सैनी सरकार से गम्भीर सवाल करते हुए कहा कि हरियाणा में अलग-अलग गैंग बंदूक की नोक पर  फिरौती वसूली का धंधा खुलकर कर रहे हैं उनके ख़िलाफ़ लोग पुलिस के पास जाते हैं, परंतु अब सरकारी अधिकारी ही जीएसटी से डराकर व्यापारियों से फिरौती वसूलने लगे तो व्यापारी किसके पास जाए!
डॉ. गुप्ता ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा व्यापारियों के हितों के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव संघर्ष जारी रखेगी।
अंत में उन्होंने हरियाणा सरकार से अपील की कि वह इस मामले को गंभीरता से लेते हुए व्यापारियों में विश्वास बहाल करे और यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Related posts

फरीदाबाद: इंडिगो एयरलाइन्स में नौकरी दिलाने के नाम देशभर में 18 लोगों से लाखों की ठगी करने के 9 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

राहुल बोले- ओडिशा में नवीन पटनायक और नरेंद्र मोदी की पार्टनरशिप की सरकार चलती है-लाइव वीडियो सुने।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: हरियाणा में लॉकडाउन नहीं लगेगा, सभी नागरिक अस्पतालों में सर्जरी को बंद किया गया है-अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x