Athrav – Online News Portal
नोएडा

जेवर एयरपोर्ट के पास जमीन महंगी, यीडा का 11 हजार करोड़ का मेगा बजट पास, यीडा की 89वीं बोर्ड बैठक में लिए गए अहम फैसले


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी यीडा (YEIDA) के इलाके में घर या फैक्ट्री बनाने का सपना देखने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। शुक्रवार, 20 मार्च को यीडा की 89वीं बोर्ड बैठक संपन्न हुई। चेयरमैन आलोक कुमार और सीईओ राकेश कुमार सिंह की मौजूदगी में हुई इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए करीब 11 हजार 829 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट पास किया गया है। साथ ही, आवंटन दरों में मामूली बढ़ोतरी भी की गई है।

जेवर एयरपोर्ट और फिल्म सिटी जैसे मेगा प्रोजेक्ट्स के कारण यीडा क्षेत्र में विकास बहुत तेजी से हो रहा है। इसी रफ्तार को बनाए रखने के लिए प्राधिकरण ने अपनी 89वीं बोर्ड बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई है. बोर्ड बैठक में 4 सबसे बड़े फैसले लिए गये है उसके अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवासीय, वाणिज्यिक, संस्थागत और औद्योगिक संपत्तियों की आवंटन दरों में 3.58% की वृद्धि की गई है। महंगाई दर को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। यीडा ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 11,82,969 लाख रुपये (करीब 11 हजार 829 करोड़ रुपये) की प्राप्तियों का बजट प्रस्तावित किया है। प्रस्तावित खर्च (व्यय) लगभग 11,81,101 लाख रुपये रखा गया है। इसमें सबसे ज्यादा जोर भूमि अधिग्रहण (8,00,000 लाख रुपये) पर दिया गया है। इसके अलावा जेवर एयरपोर्ट के लिए 50,200 लाख रुपये और मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के लिए 30,000 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

राया अर्बन सेंटर में बनने वाली ‘हेरिटेज सिटी’ परियोजना के बिड डॉक्यूमेंट में आंशिक संशोधन कर शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, जेवर क्षेत्र में होंडा इंडिया फाउंडेशन के CSR फंड से एक ‘ट्रैफिक पार्क कम ट्रेनिंग सेंटर’ बनाने को भी मंजूरी दी गई है, जिसके लिए यीडा मुफ्त जमीन उपलब्ध कराएगा।यीडा का यह बजट साफ दर्शाता है कि आने वाले साल में जमीन अधिग्रहण और बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के विकास पर सबसे ज्यादा फोकस रहने वाला है। आवंटन दरों में 3.58% की बढ़ोतरी से निवेशकों की जेब पर असर जरूर पड़ेगा, लेकिन विकास की रफ्तार इसे संतुलित कर देगी।

Related posts

‘नो रजिस्ट्री नो वोट’ के नारे के साथ अपनी समस्याओं को लेकर सैकड़ों फ्लैट ऑनर्स ने निकाली बाइक और कार रैली

Ajit Sinha

सोसायटी में पिता-पुत्र की डंडों से पिटाई करने वाले 8 गार्ड अरेस्ट, दो आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी का नाम एफआईआर में शामिल।

Ajit Sinha

सब इंस्पेक्टर को 30 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन टीम रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x