Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा हाइलाइट्स

बीजेपी का लोकतंत्र और जनमत में कोई भरोसा नहीं,बीजेपी सिर्फ हथकंडों के दम पर जितना चाहती है – हुड्डा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी राज्यसभा चुनाव में भी वोट चोरी के अपराध को अंजाम देने से बाज नहीं आई। इस चुनाव में सत्ताबल का दुरुपयोग कर बीजेपी ने हमारे नेता राहुल गांधी के आरोपों को सच साबित कर दिया है। संख्याबल ना होते हुए भी बीजेपी द्वारा पार्टी उपाध्यक्ष दूसरे उम्मीदवार को चुनाव में उतारना बताता है कि इस पार्टी का लोकतंत्र और जनमत में कोई भरोसा नहीं है। ये सिर्फ हथकड़ों के दम पर जीतना चाहती है।पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने लोकतंत्र का गला घोंटने के लिए तमाम हथकंडे अपनाए। सरकारी तंत्र का जमकर दुरुपयोग किया गया। कांग्रेस के चार वैध वोट भी रद्द कर दिए गए, जबकि वे वोट रिटर्निंग ऑफिसर ने कई बार स्वीकार भी किए थे।

विधायक भारत भूषण बतरा ने बताया कि बीजेपी को जितवाने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर ने पूरी तरह बीजेपी का एजेंट बनकर काम किया। फिर भी, कांग्रेस के वफादार विधायकों की एकजुटता के आगे बीजेपी और रिटर्निंग ऑफिसर दोनों को मुंह की खानी पड़ी। आखिरकार कांग्रेस उम्मीदवार राज्यसभा पहुंच गए।भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जिन 5 कांग्रेस विधायकों ने पार्टी के विरुद्ध क्रॉस वोटिंग की, उनके नाम हाईकमान को भेज दिए गए हैं। इन सभी को खुद ही विधायक पद से इस्तीफा दे देना चाहिए, वरना आने वाले कुछ दिनों में पार्टी की ओर से इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को न सिर्फ पार्टी, बल्कि उनके हलके की जनता भी सबक सिखाएगी। इसके साथ-साथ सोशल मीडिया पर बादली विधायक कुलदीप वत्स के वोट को लेकर गलत प्रचार किया जा रहा है मैने खुद कुलदीप वत्स जी का वोट देखा था उन्होंने अपना वोट कांग्रेस प्रत्याशी को ही दिया है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार द्वारा विधानसभा के भीतर अपनाये गये रवैये की भी कड़े शब्दों में आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक सदन के अंदर राज्यसभा चुनाव पर चर्चा चाहते हैं। लेकिन उन्हें नेम करके बाहर कर दिया गया, जो कि पूरी तरह अलोकतांत्रिक है। बीजेपी चर्चा से भाग रही है, इससे स्पष्ट है कि उसके मन में चोर है और उसने यह चुनाव जीतने के लिए अनैतिक और गैर लोकतांत्रिक हथकंडे अपनाए।इस मौके पर हुड्डा ने राज्यसभा चुनाव में जीत के लिए पार्टी उम्मीदवार करमवीर बौद्ध को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी नहीं बल्कि प्रदेश दलित-पिछड़े व वंचित वर्ग की जीत है। कांग्रेस ने एक आम परिवार के पार्टी वर्कर को राज्यसभा भेजकर एकबार फिर बताया है कि यह सर्वजन की भागीदारी में विश्वास रखने वाली पार्टी है।

Related posts

एक व्यक्ति के कब्जे से 24 लाख 60 हजार रूपए मूल्य के नकली नोट बरामद, गिरफ्तार।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: भारत ने आज पाकिस्तान के 4 एयरवेज व सियालकोट में लॉन्च पैड को किया ध्वस्त-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी ने इनेलो नेता कर्ण चौटाला को भेजा मानहानि का नोटिस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x