Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एक नौजवान शख्स की नेशनल हाइवे 2 स्थित यामाहा कंपनी के समीप लाठी -डंडों से पीट -पीट कर हत्या कर दी, मृतक पहचान नहीं हुई हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :आज तड़के नेशनल हाइवे -2 स्थित यामाहा कंपनी के समीप एक नौजवान शख्स की अज्ञात बदमाशों ने लाठी -डंडों से पीट -पीट कर हत्या कर दी। पुलिस की माने तो मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई हैं और उसके शव को पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव कक्ष में रखवा दिया गया हैं। इस मामले में सेक्टर -7 थाना पुलिस इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
एसएचओ कुलदीप दहिया की माने तो आज तड़के तक़रीबन 4 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक शख्स नेशनल हाइवे -2 स्थित यामाहा कंपनी के नजदीक मरे हुए हालत में पड़ा और उसके शरीर पर काफी चोट के निशान हैं। इस खबर को मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी और देखा कि एक नौजवान लड़का हैं जिसकी उम्र करीब 30 साल हैं व उसके चेहरे पर दाढ़ी हैं और शरीर से तगड़ा हैं और उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। उनका कहना हैं कि हत्यारे को तो वह जल्द पकड़ लेंगें, उसके तो कुछ सुराग लगे हैं पर मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि बदमाशों ने इसी जगह पर रात के वक़्त इस नौजवान शख्स की हत्या की हैं। उनका कहना हैं कि यह शख्स किसी भी परिवार का सदस्य हो,वह शख्स सेक्टर -7 व 11 पुलिस चौकी से संपर्क कर सकता हैं। मृतक की लाश को पहचान हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया हैं।

Related posts

फरीदाबाद: आज जिले में कोरोना संक्रमित के 245 नए केस  आए हैं.

Ajit Sinha

फरीदाबाद में एक चलती स्कूल बस में लगी भयंकर आग, जलती हुई बस को आप स्वंय देख सकते है, इस वीडियो में। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आज से आधार कार्ड के साथ जुङवाए वोटर आईडी : डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x