अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सोनीपत: पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह (IPS, ADGP) के निर्देशानुसार महिला विरुद्ध अपराधों के मामलों में प्रभावी कार्रवाई तथा पीड़ितों के प्रति संवेदन शील व्यवहार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण एवं संवेदनशीलता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में महिला विरुद्ध अपराधों के मामलों की जांच करने वाले पुलिस अधिकारियों को विशेष रूप से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह कार्यशाला उच्चतम न्यायालय द्वारा अजमल बेग बनाम उत्तर प्रदेश राज्य (Criminal Appeal No. 132-133 of 2017) में दिनांक 15.12.2025 को पारित आदेशों के अनुपालन में आयोजित की गई। न्यायालय द्वारा पुलिस अधिकारियों को महिला विरुद्ध अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता, पीड़ितों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार तथा निष्पक्ष एवं प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्यशाला का आयोजन आज प्रातः 10:00 बजे लघु सचिवालय, सोनीपत स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल (द्वितीय तल) में सहायक पुलिस आयुक्त मुरथल निधि नैन (HPS ) की अध्यक्षता में किया गया। कार्यशाला में पुलिस आयुक्तालय सोनीपत के अंतर्गत आने वाले विभिन्न थानों से महिला विरुद्ध अपराधों से संबंधित अन्वेषण कर्ता एवं Juvenile Justice & Child Protection Officer उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान अधिकारियों को महिला विरुद्ध अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई, पीड़ितों की सुरक्षा, कानूनी प्रावधानों का पालन, साक्ष्यों के वैज्ञानिक संकलन तथा पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ऐसे मामलों में जांच की गुणवत्ता को बेहतर बनाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

