Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

हरियाणा ग्रामीण बैंक को मिला नया नेतृत्व, सुमन्त कुमार ने अध्यक्ष पद का संभाला कार्यभार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:हरियाणा ग्रामीण बैंक में नेतृत्व परिवर्तन के क्रम में सुमन्त कुमार ने अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पूर्व अध्यक्ष संजीव कुमार धूपर को पदोन्नति के बाद पंजाब नेशनल बैंक के प्रधान कार्यालय में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में बैंक ने व्यवसाय विस्तार, वित्तीय सुदृढ़ता, परिसंपत्ति गुणवत्ता तथा प्रशासनिक दक्षता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की। सुमन्त कुमार इससे पूर्व पंजाब नेशनल बैंक के डिजिटल बैंकिंग विभाग में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। उन्हें बैंकिंग क्षेत्र में 30 से अधिक वर्षों का व्यापक एवं बहुआयामी अनुभव प्राप्त है। प्रधान कार्यालय में रणनीतिक तथा प्रौद्योगिकी आधारित पहलों का नेतृत्व करने के साथ-साथ उन्होंने क्षेत्रीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाई हैं।

वे बेंगलुरु में उप मंडल प्रमुख, उदयपुर में मंडल प्रमुख तथा दुर्गापुर में आंचलिक प्रबंधक के रूप में कार्य कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने जमा वृद्धि, विवेक पूर्ण ऋण विस्तार, प्रभावी वसूली तंत्र, अक्रिय ऋण खातों (एनपीए) पर नियंत्रण तथा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के समन्वय सहित विभिन्न क्षेत्रों में संतुलित और गुणवत्तापूर्ण विकास को बढ़ावा दिया।पदभार ग्रहण करते हुए उन्होंने ग्राहक सर्वोपरि की कार्य संस्कृति को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि बैंक में सुदृढ़ अनुपालन व्यवस्था, मजबूत जोखिम प्रबंधन तंत्र, पारदर्शी प्रशासनिक प्रणाली तथा आंतरिक नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही साइबर सुरक्षा, परिसंपत्ति गुणवत्ता तथा सतत लाभप्रदता पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।सुमन्त कुमार ने वित्तीय समावेशन को बैंक की मूल प्रतिबद्धता बताते हुए कहा कि ग्रामीण एवं वंचित वर्ग तक बैंकिंग सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना बैंक का प्रमुख उद्देश्य रहेगा। साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक, राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, राज्य सरकार तथा प्रायोजक बैंक पंजाब नेशनल बैंक के साथ समन्वित सहयोग के माध्यम से बैंक को सुदृढ़, पारदर्शी और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

Related posts

सीएलयू की शर्ते पूरी करने की अवधि 30 जून तक बढा दी है।

Ajit Sinha

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों को परेशान करने वाला आरोपित गिरफ्तार।

Ajit Sinha

आध्यात्म एवं मानवता का दिव्य संगम 75वां वार्षिक निरंकारी संत समागम।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x