Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद मनोरंजन हाइलाइट्स

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में आयोजित रेन डांस में पार्षद वीरेंद्र भड़ाना सहित एक साथ नाचे हजारों लोग -वीडियो देखें




अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी, कम्युनिटी सेंटर , फरीदाबाद में आयोजित रेन डांस में एक साथ हजारों की संख्या में लोग जमकर झूमे और नाचे, होली के गानों, रंग बरसे, लैला वो लैला, खायके पान बनारस वाला सहित अन्य गानों पर लोग घंटों नाचते चले गए। नाचने वालों में सभी वर्ग के लोग शामिल थे, क्या महिलाएं , क्या पुरुष ,क्या बुजुर्ग महिलाएं , क्या पुरुष, क्या लड़के -लड़कियां, क्या बच्चे, सब के सब नाचते हुए चले गए।


इस माहौल में पार्षद वीरेंद्र भड़ाना भी अपने आप को नाचने से नहीं रोक पाए , और नाचते चले गए , कोई उन्हें कंधों पर उठा रहा है , कोई उन्हें इधर खींच रहा है, कोई उन्हें उधर अपनी ओर खींचे जा रहा था। मस्ती में डूबे हुए लोग कोई अपनी ओर उन्हें खींच रहा था, कोई उन्हें अबीर लगा रहा था। यह रेन डांस ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वैलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बी. के. टंडन, राकेश अग्रवाल, बजरंग गोयल, रेखा रस्तोगी, शशि शर्मा, नरेश मल्होत्रा, अमर चंद मेहता, पन्ना लाल, सागर चौहान व राजा कुलजीत सहित अन्य लोगों महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह सब आप इस खबर प्रकाशित वीडियो में झलक के तौर पर देखें।

Related posts

फरीदाबाद :जिला स्तरीय गीता जयंती उत्सव 2017 के आयोजन से जुड़ी सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, डीसी

Ajit Sinha

34 वें सूरजकुंड अंतर्राष्टीय हस्तशिल्प मेले के मुख्य चौपाल पर सुभाष घोष ने फ्यूजन संगीत से पर्यटकों का मन मोहा

Ajit Sinha

समाज की शांति भंग करने वालों, नफरत फैलाने वाले भाषणों तथा सोशल मीडिया हैंडल्स के खिलाफ हरियाणा पुलिस की कड़ी कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x