Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

कनिष्ठ अभियंता को 90 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ स्टेट विजिलेंस एवं एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/रेवाड़ी:हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा के उपकेन्द्र रेवाड़ी की टीम ने आज गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपित हरीश चन्द्र, कनिष्ठ अभियंता, नगर पालिका धारूहेड़ा, जिला रेवाड़ी को 90,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मुकदमा  संख्या 3 दिनांक 26.02.2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम तथा धारा 308(2) बी.एन.एस. के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता राजबीर सिंह, जिला रेवाड़ी ने ब्यूरो को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि वह सरकारी निर्माण कार्य करता है। आरोपित कनिष्ठ अभियंता हरीश चन्द्र उससे नगर पालिका में कराए गए निर्माण कार्य के बिल तैयार करने के एवज में 1,00,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायत की पुष्टि उपरांत ब्यूरो की टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई की। शिकायतकर्ता को मांगी गई राशि के साथ आरोपित के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपित  ने शिकायतकर्ता से 90,000 रुपये रिश्वत के रूप में स्वीकार किए, टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के कब्जे से 90,000 रुपये रिश्वत राशि बरामद की गई है। मामले की जांच जारी है।

Related posts

पत्नी के नाजायज सम्बंध होने के शक में पति ने अपने साथी के साथ मिल कर दोस्त की चाकू से गोद हत्या कर दी,मुठभेड़ के बाद एक कड़ा गया।

Ajit Sinha

महिला थाना मानेसर, गुरुग्राम की हेड कांस्टेबल कविता 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha

आईएसआई प्रायोजित अंतरराज्यीय आतंक और हथियार नेटवर्क पर नकेल 4 आरोपित पकड़े गए, 3 पंजाब से और 1 दिल्ली से।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x