Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: गांव ददसिया में विकसित की गई 3 अवैध कॉलोनियों में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट की टीम ने की भारी तोड़फोड़।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज बुधवार को नहरपार इलाके गांव ददसिया में 3 अलग-अलग जगहों पर विकसित की जा रही तीनों कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। ये तीनों कॉलोनियां लगभग 7 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही थी। इनमें से एक 1 एकड़, दूसरी 1.5 एकड़ और 4.5 एकड़ भूमि पर विकसित की गई थी।

इन तीनों कॉलोनियों में 60 डीपीसी, 10 चार दीवारी, 3 मकानें और मिट्टी के रोड नेटवर्क बने हुए थे, डीटीपी एन्फोर्स्मेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज एक अर्थमूवर मशीन की सहायता से पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। डीटीपी एन्फोर्स्मेंट यजन चौधरी ने जानकरी देते हुए बताया कि अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माणों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related posts

जेईई मेन परीक्षा पास करने वाले सभी छात्रों को एमवीएन ने किया सम्मानित

Ajit Sinha

डीजीपी शत्रुजीत ने 3 नए कानूनों को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, निर्देश

Ajit Sinha

फरीदाबाद : बरसात के मद्देनजर नाले के ऊपर बने स्लैब और सीढ़ियों पर निगम ने चलाए बुलडोजर , 80 तोड़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x