Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: गांव सिरोही के निकट तेज रफ्तार थार गाड़ी गिरी खाई में, 4 लड़कों में से एक लड़के की हुई दर्दनाक मौत, घायल।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:गांव सिरोही, फरीदाबाद में एक तेज रफ़्तार थार गाड़ी के खाई में गिरने का मामला सामने आया है। यह मामला मंगलवार की है। इसमें कुल 4 लोग सवार थे, जिनमें एक 15 वर्षीय लड़का सोहन की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि थार चालक सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, तीनों घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां तीनों का इलाज चल रहा है। वही, आज बुधवार को मृतक सोहन के शव का नागरिक बादशाह खान अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर, पुलिस ने उसके शव को परिजनों को सौप दिया है। इस मामले में मृतक सोहन के पिता प्रमोद की शिकायत पर थार चालक के खिलाफ सम्बंधित कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता की माने तो गांव सिरोही के निकट झील है, वही ये सभी थार गाड़ी में सवार हो कर आए थे। और थार गाडी की रफ़्तार तेज होने की वजह से खाई में बुरी तरह से गिर गई , क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें कुल 4 लोग सवार थे। इनमें एक 15 साल सोहन था जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि थार चालक विकास, हिम्मत व एक अन्य गंभीर रूप से घायल है , जिनका अस्पताल इलाज चल रहा है।

Related posts

अच्छे औद्योगिक हब ने पलवल की बनाई पहचान: पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह

Ajit Sinha

टिल्लू गैंग-कौशल चौधरी-गुरविंदर बाबा गैंग के तीन शार्प शूटरों को पकड़े गए।

Ajit Sinha

डीएम गौतमबुद्धनगर मनीष वर्मा के ऑफिस के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x