Athrav – Online News Portal
नोएडा

बड़ा हादसा टला, सेक्टर-37 में फुटपाथ पर बेकाबू रेत से भरा डंपर पलटा, कोई हताहत नहीं।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा के सेक्टर-37 स्थित अंबेडकर पार्क के पास सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब डंपर चालक को अचानक झपकी आने के कारण रेत से भरा एक तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ कर और पलट गया। सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से भारी-भरकम डंपर को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। अंबेडकर पार्क का यह इलाका सुबह और शाम के वक्त काफी व्यस्त रहता है। भारी आवाजाही के बीच उस समय यहां पर अफरा तफरी और हड़कंप मच गया. जब रेत से भरा एक तेज रफ्तार डंपर अचानक अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ कर और पलट गया। लोगों का कहना है कि अगर यह हादसा कुछ समय पहले या बाद में होता, तो कई राहगीर इसकी चपेट में आ सकते थे। गनीमत रही कि हादसे के वक्त फुटपाथ खाली था, कोई हताहत नहीं हुआ.

हादसे की सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से भारी-भरकम डंपर को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस के अनुसार यह हादसा डंपर चालक को अचानक झपकी आने के कारण हुआ लगता है. पुलिस चालक की लापरवाही हादसे के कारण की जांच कर रही है।

Related posts

पंचायत का तुगलकी फरमान, लड़की की फोटो वायरल करने वाले दो लड़कों को पीटा गया,गले में जूतों की माला डाल, किया बहिष्कार-देखें वीडियो।

Ajit Sinha

भीषण आग में 3 दर्जन से ज्यादा झुग्गियां जल कर खाक, एक दर्जन से ज्यादा दमकल कि गाड़ियों आग पर पाया काबू -देखें वीडियो 

Ajit Sinha

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, आत्महत्या है या दहेज हत्या, परिजनों की शिकायत पर पुलिस छानबीन में जुटी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x