Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

एनकाउंटर में गोली लगने घायल हुआ सनकी आशिक: दीपा हत्याकांड का 30 घंटे में खुलासा, एकतरफा प्यार में घोंटा था गला।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने सेक्टर बीटा-2 में युवती की बेरहमी से हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उस सिरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने एकतरफा प्यार में दीपा  की जान ली थी। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हत्या के बाद पूरे कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद 6 विशेष टीमों का गठन किया गया। इस पूरी कार्रवाई की कमान एसीपी सार्थक सेंगर, एसीपी हेमंत उपाध्याय और थाना बीटा-2 प्रभारी विनोद कुमार ने संभाली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जब आरोपी को घेरा, तो उसने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया हत्या की वजह: सनक और एकतरफा प्यार था आरोपी दीपा पर दोस्ती करने के लिए लंबे समय से दबाव बना रहा था। दीपा ने जब उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया और बात करने से मना कर दिया, तो वह आपा खो बैठा। आरोपी ने मौका पाकर दीपा को घेरा और बेरहमी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को सेक्टर बीटा-2 में एक कार के नीचे फेंक दिया ताकि यह हादसा लगे। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, कारतूस, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया गया है।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से महज 30 घंटे में हत्यारे तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

ऑनलाईन हर्बल सेक्सुअल दवाइयां बेचने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 5 लड़कियों सहित 14 लोग पकडे गए।

Ajit Sinha

दस हजार के इनामी बदमाश विकास उर्फ काली पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद घायल हालत में गिरफ्तार, साथी फरार

Ajit Sinha

फर्जी पैन और आधार कार्ड के जरिए फाइनेंस कंपनियों से महंगी मोबाइल फोन और एलईडी टीवी फाइनेंस कराने वाले 7 अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x