Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद नगर निगम लिपिक मोनिका भाटिया 2,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी),फरीदाबाद ने आज सोमवार को एक कार्रवाई करते हुए मोनिका भाटिया, लिपिक, कार्यालय संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, एनआईटी फरीदाबाद को शिकायतकर्ता से 2,000 रुपये (दो हजार रुपये) नकद रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में आरोपित के विरुद्ध मुकदमा संख्या 4 दिनांक 16.02.2026 धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता पेशे से अधिवक्ता है और सेक्टर-12 फरीदाबाद स्थित न्यायालय में प्रैक्टिस करता है। उसके पड़ोसी आकाश पुत्र चन्द्रसेन ने विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अपने आवश्यक दस्तावेज शिकायतकर्ता को सौंपे थे। शिकायतकर्ता द्वारा संबंधित दस्तावेज संलग्न कर नगर निगम फरीदाबाद में ऑनलाइन आवेदन किया गया। निर्धारित अपॉइंटमेंट के अनुसार आज जब शिकायतकर्ता, आवेदक आकाश, उसकी पत्नी श्रीमती वेदिका एवं गवाह नगर निगम कार्यालय पहुंचे, तो संबंधित लिपिक मोनिका भाटिया ने आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद विवाह प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर 2,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।शिकायत मिलने पर एसवी एंड एसीबी, फरीदाबाद की टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपित  लिपिक को उसके कार्यालय में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है।मामले की जांच जारी है।

Related posts

हरियाणा पुलिस का आईसीजेएस-फोरेंसिक प्रदर्शन देशभर में अव्वल, मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, डीजीपी ने टीम को दी बधाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लघु सचिवालय में फोटोस्टेट बूथों की निलामी 11 जनवरी को- यशपाल यादव 

Ajit Sinha

एनआईटी क्राइम ब्रांच की टीम ने आज एक अंतरराज्यीय चार पहिया लग्जरी वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश-4 पकड़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x