Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

एक्सटॉर्शन के मामले में अरेस्ट आरोपित ने बरामदगी के दौरान पुलिस की पिस्टल छीन पुलिस पर किया था फायर, मुठभेड़ में आरोपित घायल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने आज बुधवार को गत 7 फरवरी को थाना सेंट्रल के एक एक्सटॉर्शन व शस्त्र अधिनियम के मामले में मोनू गुर्जर (22) निवासी सुखपुरा रोड बठिंडा पंजाब, हनी (20) निवासी संजय नगर बठिंडा पंजाब, कपिल उर्फ कन्नू (21) निवासी बठिंडा पंजाब को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने अपने आकाओं के कहने पर शिकायतकर्ता के घर में धमकी भरा पत्र व कारतूस डाले थे। एसीपी क्राइम-2 वरुण कुमार दहिया ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम तीनों आरोपितों को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही थी।

10 फरवरी को अपराध शाखा सेक्टर- 30, फरीदाबाद की टीम आरोपित मोनू गुर्जर को लेकर बरामदगी के लिए पुलिस चौकी पाली क्षेत्र के अंतर्गत फरीदाबाद- गुड़गांव रोड पर पहाड़ी क्षेत्र में गई थी। जहां पर आरोपित  ने एक पिस्टल, पांच कारतूस तथा AK-47 के पांच कारतूस बरामद करवाए थे, इसी दौरान आरोपित मोनू ने पुलिस कर्मचारी की आंख में मिट्टी फेंक कर उसकी सरकारी पिस्टल छीन ली और भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर दो फायर किए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपित  के बाएं पैर में गोली लगी।

दहिया ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 5 फरवरी को थाना सेंट्रल में एक्सटॉर्शन व शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में फरीदाबाद के एक व्यापारी ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसका स्टील का व्यापार है। गत 17 दिसंबर 2025 को दिन के समय उसके व्हाट्सएप पर विदेशी नंबर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के लिए फोन आया था।
ENCAUNTER
इसके बाद 2 फरवरी को दिन के समय उसके मकान के आसपास कुछ नौजवान लड़के संदिग्ध गतिविधि में दिखाई दिए थे तथा 5 फरवरी को रात के समय उसके घर की गैलरी में पड़ी एक थैली में 5 कारतूस व रंगदारी मांगने का एक धमकी भरा पत्र मिला था। मोनू गुर्जर को इलाज के लिए एम्स अस्पताल दिल्ली में दाखिल कराया हुआ है जिनकी स्थिति सामान्य है। मोनू के विरूद्ध अपहरण, लडाई झगडे व आर्म्स एक्ट के 4 मामले पंजाब में दर्ज हैं, वहीं हनी पर एक डकैती तथा कपिल पर एक वाहन चोरी का मामला पंजाब में दर्ज है।

Related posts

फरीदाबाद : सेक्टर -7 थाना पुलिस ने सील तोड़ कर हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करने के मामलें में 6 मुकदमें दर्ज किए हैं,7 लोग आरोपी हैं ।

Ajit Sinha

हर्ष गिल ने 91 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक दिला कर अपने राज्य और जिले का नाम रोशन किया

Ajit Sinha

चंडीगढ़ :भाजपा को उखाड़ने तक, ना चैन से बैठूंगा ना बैठने दूंगा, जनक्रांति यात्रा के आगाज पर उमड़ी भारी भीड़, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x