Athrav – Online News Portal
नोएडा

ट्रैक्टर का कहर, टेलर को कुचला, इंसाफ के लिए चौराहे पर शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कस्बे में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने 48 वर्षीय टेलर बबलू को उस वक्त कुचल दिया जब वो अपने घर के बाहर खड़े थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। परिजनों ने दनकौर कस्बे के मुख्य चौराहे पर शव रखकर आरोपी ट्रैक्टर चालक व ट्रैक्टर मालिक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने की मांग कर जमकर हंगामा किया.

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद जब बबलू का शव घर पहुंचा, तो परिजनों का सब्र टूट गया। इंसाफ की मांग को लेकर परिजनों ने दनकौर के मुख्य चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने ट्रैक्टर मालिक और चालक की तुरंत गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक चले इस हंगामे के कारण मुख्य चौराहे पर लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी, ACP-3 और भारी पुलिस बल पहुंचा। करीब एक घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खुलवाया जा सका।नोएडा पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। फिलहाल मौके पर शांति कायम है और यातायात को सामान्य कर दिया गया है।

Related posts

सुपरटेक इको विलेज-1 युवक को कार सवार कुछ दबंगों जम कर पीटा, देखें वीडियो वायरल

Ajit Sinha

पुलिस की मिलीभगत से एक होटल में चल रहा था वैश्यावृति का धंधा, छापेमारी के दौरान 12 लड़कियों सहित 23 लोग अरेस्ट- देखें वीडियो

Ajit Sinha

प्यार में पागल लड़की का खौफनाक कारनामा: खुद को मरा हुआ साबित करने के लिए युवती की हत्या कर दी,चेहरा जला दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x