Athrav – Online News Portal
Surajkund फरीदाबाद

फरीदाबाद:कार्निवाल परेड में देखने को मिल रहा देश-विदेश की संस्कृति के रंगों का संगम


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:सूरजकुंड में चल रहे 39वें अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले में हर शाम कार्निवाल परेड का आयोजन होता है, जिसमें पार्टनर देश मिस्त्र और थीम स्टेट उत्तर प्रदेश और मेघालय के साथ हरियाणा, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों के अलावा ईराक, कजाकिस्तान, ज़ाम्बिया, गांबिया, जोरडन, नाइजीरिया सहित अन्य देशों के कलाकार मंडली के साथ अपने पारंपरिक परिधान व ढोल, ताशे-बाजे, चिमटे आदि लेकर साथ निकलते हैं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हुए चलते हैं। मेला परिसर में गेट नंबर एक से लेकर वीआईपी धनतेसरी गेट तक मेन रोड के दोनों ओर दर्शकों का हुजूम इस परेड को देखने के लिए खड़ा रहता है। पर्यटकों के बीच अपने-अपने मोबाइल फोन में इस परेड की तस्वीरों व वीडियो को कैद कर यादगार के रूप में भी रखा जा रहा है।

सूरजकुंड शिल्प मेले में हर शाम आयोजित की जा रही कार्निवाल परेड पर्यटकों को मोहित करती है। रंग-बिरंगी, लाल-गुलाबी, नीली, पीली रोशनी से सराबोर देश-विदेश के नर्तकों व कलाकारों की यह कार्निवाल परेड देश-विदेश की संस्कृति के रंगों का संगम को दर्शाती है। इस कार्निवाल परेड में लोक कलाकारों द्वारा ढोल नगाड़ों, तंबूरे, बीन, गिटार, वायलिन, ड्रम, सेक्सोफोन, फ्लूट, क्लेरीनेट, सेलो, ड्रम्प्ट आदि वाद्य यंत्रों से पूरी दुनिया की विभिन्न धाराओं के संगीत से दर्शकों का मनोरंजन किया जाता है। यदि आप भी इस कार्निवाल परेड का आनंद लेना चाहते हैं तो एक बार फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में शाम को छह बजे परिवार सहित कार्निवाल परेड का आनंद ले सकते है।

Related posts

हरियाणा: लाल पैथ लेब के मैनेजर और सैनी मेडिकल स्टोर के संचालक को रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: आज क्रिसमस पर क्राउन इंटीरियर मॉल में ऐसा क्या है जहां लोग चले ही चले जा रहे-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आज नगर निगम फरीदाबाद के सभी 40 वार्डों में गठित की गई वार्ड कमेटियों की बैठक की गई- यशपाल यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x