Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: एएफए के वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-87 स्थित ए एफ ए फिटनेस स्टूडियो के प्रांगण में वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस रंगारंग कार्य क्रम में एकेडमी के सदस्यों ने अपनी कला और ऊर्जा से समां बांध दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनआईटी क्षेत्र के विधायक सतीश फागना उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सोशल मीडिया पर ‘इंटरनेट की मम्मी’ के नाम से प्रसिद्ध आरती मल्होत्रा ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि आरती मल्होत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उन्होंने फिटनेस और सकारात्मकता के महत्व पर जोर दिया। इसके पश्चात एकेडमी के सदस्यों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वार्षिक उत्सव के दौरान सदस्यों की प्रतिभा देखते ही बनती थी। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में कव्वाली और केसरिया क्वीन में पारंपरिक और सूफी रंग में डूबी इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अनूठी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में हंसी और मनोरंजन का तड़का लगाया। विधायक सतीश फागना ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। उन्होंने इस अवसर पर स्वच्छता का संदेश देते हुए लोगों से अपने आस पास सफाई रखने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की। एकेडमी की संचालक अर्चना ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और सदस्यों की मेहनत की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन मनप्रीत और राजीव सक्सेना ने अपनी बेहतरीन वाकपटुता के साथ किया। अंत में एकेडमी के होनहार प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।

Related posts

फरीदाबाद: पूर्व फौजी ने केनरा बैंक में हुई लूट की साजिश रची थी, को दो साथियों सहित 3 को क्राइम ब्रांच -30 ने अर्रेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में 50 करोड़ की जमीनों पर लगातार तीसरी बार चला डीटीपी इंफोर्स्मेंट का बुलडोजर, केस दर्ज -देखें ताजा वीडियो

Ajit Sinha

हरियाणा में नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x