Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

डीएचबीवीएन अधिकारियों को निर्देश,एचईडब्ल्यूपी पोर्टल से सभी इंजीनियरिंग कार्य अनिवार्य

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने निगम से संबंधित सभी इंजीनियरिंग कार्यों को हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल (एचईडब्ल्यूपी) के माध्यम से ही किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निगम के सभी संबंधित अधिकारियों को इन आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में पारदर्शी, समयबद्ध एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सभी इंजीनियरिंग कार्यों को एचईडब्ल्यू पोर्टल के माध्यम से एंड-टू-एंड प्रोसेस करने के निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

इन निर्देशों के अंतर्गत ई-मेज़रमेंट बुक (ई-एमबी), ठेकेदारों की बिलिंग तथा भुगतान की संपूर्ण प्रक्रिया अनिवार्य रूप से एचईडब्ल्यू पोर्टल पर ही की जाएगी।
निर्देशों के अनुसार विभाग केवल उन्हीं इंजीनियरिंग कार्यों के लिए भुगतान जारी करेगा, जिनकी पूरी प्रक्रिया एचईडब्ल्यू पोर्टल के माध्यम से पूर्ण की गई होगी। इस संबंध में सभी विभागों, बोर्डों, निगमों एवं जिला प्रशासन को आदेशों का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।सरकार का मानना है कि इस नई व्यवस्था से इंजीनियरिंग कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी, भुगतान प्रक्रिया में तेजी आएगी तथा वित्तीय अनुशासन को मजबूती मिलेगी।

Related posts

कोरोना से जंग जीत कर रहेंगें,डॉक्टरों के हौसलों को सलाम: रविवार 22 मार्च को सभी मेडिकल स्टोर खुली रहेंगी।

Ajit Sinha

लिव-इन-रिलेशन में रहने वाली साथी महिला की गला घोंटकर हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

द्वारका एक्सप्रेस -वे के साथ में ग्लोबल सिटी विकसित करने के लिए जिला प्लानिंग कमेटी ने स्वीकृत कर दिया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x