Athrav – Online News Portal
नोएडा

यूजीसी नियमों के विरोध में करणी सेना का हल्लाबोल, दी बड़े आंदोलन की चेतावनी


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा:विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के विरोध में करणी सेना ने आज ग्रेटर नोएडा कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कई किसान संगठन और सर्वण संगठन भी शामिल हुए।राष्ट्रवादी करणी सेना के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान करणी सेना के करण ठाकुर ने कहा कि यूजीसी के नए नियम जातियों के बीच खाई पैदा कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इन नियमों को वापस नहीं लेती है, तो करणी सेना और स्वर्ण समाज एक बड़ा आंदोलन करेगा और जल्द ही जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन किया जाएगा।गीता भाटी ने सरकार पर इस कानून को लाकर बड़ी गलती करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे सवर्ण समाज का शोषण होगा और उन पर गलत मुकदमे दर्ज किए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि विश्वविद्यालय के छात्र डिप्रेशन में जा सकते हैं क्योंकि उन पर कोई भी गलत आरोप लगा सकता है।प्रदर्शन स्थल पर किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और मांग की कि यह कानून हर हाल में वापस लिया जाना चाहिए

Related posts

तेज रफ्तार का कहर, डंपर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 2 की मौत।

Ajit Sinha

सड़क पर ब्रेकर लगाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, एक शख्स हुआ जख्मी।

Ajit Sinha

स्टाफ क्वार्टर में पानी की टंकी में हत्या कर शव फेंकने वाले मां बेटे गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x