Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

किडनैप हुई डेढ़ साल की बच्ची को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, पुलिस ने पति -पत्नी को किया गिरफ्तार।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट से 16 मार्च को किडनैप हुई डेढ़ साल की बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है पुलिस ने इस मामले में एक दंपति को गिरफ्तार किया है जिसने बच्चा ना होने के कारण किडनैपिंग को अंजाम दिया था। पुलिस की गिरफ्त में खड़े रेनू और दिनेश ईंट भट्टों में काम करते हैं. रेनू अपने पति दिनेश के साथ मिलकर बिसरख थाना क्षेत्र में रहने वाली अपनी सहेली रीता की डेढ़ वर्षीय बच्ची को लेकर फरार हो गई। डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि बच्ची के अचानक गायब होने से रीता ने थाना बिसरख पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कई टीमों का गठन कर जांच शुरू की। जांच के दौरान अलग अलग प्रदेशों के ईंट भट्टों में छानबीन की और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि रेनू और दिनेश हरियाणा के एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करने पहुंचे थे। इसके बाद जानकारी मिली कि वे अपना सामान लेने ग्रेटर नोएडा वेस्ट आए हुए हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।डीसीपी नोएडा सेंट्रल ने बताया कि पुलिस पूछताछ में दोनों ने चौंकाने वाला खुलासा किया। रेनू ने बताया कि उसकी पहली शादी राजवीर से हुई थी, जिससे उसके चार बच्चे हैं। कुछ साल पहले वह अपने देवर के साले दिनेश के साथ भागकर नोएडा आ गई थी। उम्र ज्यादा होने के कारण रेनू बच्चे पैदा करने में असमर्थ थी, लेकिन दिनेश लगातार उस पर बच्चा करने का दबाव बना रहा था। इसी कारण रेनू और दिनेश ने रीता की बच्ची को अपहरण करने की साजिश रच डाली। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और बच्ची को सही सलामत बरामद कर लिया है।

Related posts

हरियाणा पुलिस की एसटीएफ ने 66000 से अधिक नशीली गोलियां व 40 पेटी अवैध शराब के साथ दो शख्स को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

लड़की को बंधक बनाकर जिस्मफरोशी करा रहे थे पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस के एएसआई ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मालवीय नगर थाने में था तैनात

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x