Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:श्रीमती चारु बाली, एडीजीपी ने कानून व्यवस्था के संबंध में फरीदाबाद के पुलिस अधिकारियों के साथ की गोष्ठी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है, जिस संबंध में उच्च अधिकारियों द्वारा समय-समय पर जिला स्तर पर पुलिस अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया जाता है। 25 जनवरी को श्रीमती चारु बाली, एडीजीपी ने पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता व अन्य फील्ड अधिकारियों के साथ कार्यालय पुलिस आयुक्त सेक्टर 21 C फरीदाबाद में गोष्ठी की है।गोष्ठी के दौरान पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला फरीदाबाद में लॉ एंड ऑर्डर की 6 कंपनियां बनाई हुई है। इनमें एक महिला कंपनी भी शामिल है। प्रत्येक कंपनी में 107 के करीब जवान नियुक्त किए हुए हैं तथा शॉर्ट नोटिस पर कंपनियां ड्यूटी के लिए तुरंत पहुंचती है। इन कंपनियों का ट्रेनिंग प्रोग्राम भी निर्धारित किया हुआ है तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनका प्रशिक्षण लगातार चल रहा है, जवानों को ट्रेनिंग के दौरान विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, अभिषेक जोरवाल ने बताया कि 19 से 24 जनवरी तक पुलिस लाइन सेक्टर 30 में रैपिड एक्शन फोर्स की टीम ने हमारी कंपनियों के जवानों को  प्रशिक्षित किया है। इस दौरान जवानों को दंगा विरोधियों से निपटने के लिए विशेष टिप्स बताए गए हैं।श्रीमती चारु बाली एडीजीपी ने कहा कि जिला फरीदाबाद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है और फरीदाबाद पुलिस के अधिकारी व जवान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सशक्त हैं।कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ फरीदाबाद पुलिस, महिला विरुद्ध अपराधों में भी त्वरित कार्रवाई कर रही है।गोष्टी के दौरान सतेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस आयुक्त फरीदाबाद, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल, पुलिस उपायुक्त NIT मकसूद अहमद, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, उषा, पुलिस उपयुक्त बल्लभगढ़ राजकुमार तथा सहायक पुलिस आयुक्त अपराध 2, ओल्ड, बल्लभगढ़, बड़खल सहित अन्य पुलिस कर्मचारी मौ

Related posts

दिल्ली पुलिस की एसटीएफ, क्राइम ब्रांच की टीम ने गैंगेस्टर रोहित चौधरी के करीबी मनीष उर्फ़ रिंकल को किया अरेस्ट

Ajit Sinha

हरियाणा सरकारी परिसरों में सीसीटीवी लगाने की प्रक्रिया हो तेज: मुख्य सचिव संजीव कौशल

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ओखला एन्क्लेव, दुर्गा बिल्डर में डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने 12 अवैध दुकानों और 8 मकानों पर चलाया बुलडोजर -ध्वस्त।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x