Athrav – Online News Portal
हरियाणा

22 जनवरी को नागे बाबा मंदिर मुरथल में आयोजित कार्यक्रम में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे शिरकत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोनीपत:मुरथल स्थित ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र नागे बाबा मंदिर में 22 जनवरी को आयोजित होने वाले भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष रूप से शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराया जा सके। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के एसडीएम सुभाष चंद्र ने बुधवार को नागे बाबा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, बिजली आपूर्ति, मेडिकल सुविधा तथा आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों का जायजा लिया।
                   
एसडीएम सुभाष चंद्र ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं उच्च स्तरीय एवं समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुविधा के उचित व्यवस्था करने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए वैकल्पिक रूट प्लान, पार्किंग स्थलों की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा एवं गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे, ऐसे में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने, मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने तथा श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Related posts

‘मेरी मेहनत आज कामयाब हो गई जब अंबाला के बेटे सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक में देश के लिए मैडल जीता है’’- अनिल विज

Ajit Sinha

हरियाणा और राजस्थान में स्नैचिंग व चोरी के 50 मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तार।

Ajit Sinha

हरियाणा में 18 हजार स्कूल शिक्षकों की भर्ती की जाएगी जल्द– मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x