Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

पलवल पुलिस ने 40 लाख रूपए  की हेरोइन के साथ एक ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले चलाए जा रहे एक विशेष अभियान के तहत जिला पलवल सेे एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 424 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त हेरोइन का मूल्य लगभग 40 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान पलवल के गांव चांदहट निवासी नरवीर उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। आरोपी को अपराध जांच एजेंसी की टीम ने पलवल-अलीगढ़ रोड पर बडौली चैक के पास से एक गुप्त सूचना के बाद गिरफ्तार किया।
 
उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिलने के बाद सीआईए की टीम ने एक नाके पर एक कार को रुकने का संकेत दिया। जब चालक की तलाशी ली गई तो पुलिस टीम ने आरोपी के पास से दो पैकेट में 424 ग्राम हेरोइन बरामद की। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान, यह पता चला कि गिरफ्तार आरोपी कोसीकलां, उत्तर प्रदेश से हेरोइन लाकर बेचने का कार्य करता था और लंबे समय से इस गैरकानूनी गतिविधि में लिप्त था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। आगे की जांच जारी है।
 


उल्लेखनीय है कि विधानसभा के स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए पुलिस महानिदेशक श्री मनोज यादव के निर्देशों की अनुपालना में अपराधियों पर अंकुष लगाने और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त लोगों पर नकेल कसने के लिए एक पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पटवारी, बीडीपीओ ऑफिस को 4000 रुपए रिश्वत लेते हुए विजिलैंस एवं एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पुलिस प्रशासन को दिए नए साल का बेहतरीन तोहफा, 384 आवास, कई और सौगाते दी ,

Ajit Sinha

कोरियर का कारोबार करने वाले एक शख्स की  तेजधार हथियार से गला रेत कर की बेहरमी से हत्या, केस दर्ज।  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!