Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

शराब के नशे में हुआ विवाद बना हत्या का कारण, युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार पर मुकदमा दर्ज।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ दोस्तों के साथ शराब पी रहे एक युवक की मामूली विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ग्रेटर नोएडा का बल्ला की मढ़ैया इलाका मे सुनील भाटी के मकान के कमरा नंबर- 61 और 62 पर  शनिवार 18 जनवरी की रात करीब 9:30 बजे क्षेत्रपाल नाम का युवक अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान किसी बात पर विवाद हो गया जो खूनी मारपीट में बदल गया. आरोप है कि रोहित, जितेंद्र और अभिषेक ने क्षेत्रपाल को बेरहमी से पीटा। गंभीर हालत में परिजन उसे पहले जिम्स (GIMS) अस्पताल ले गए, जहाँ से उसे यथार्थ अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन रविवार सुबह इलाज के दौरान क्षेत्रपाल ने दम तोड़ दिया।थाना बीटा-2 पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक की पत्नी संध्या की तहरीर पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।

Related posts

फर्जी ट्रेडिंग ऐप्स पर शिकंजा-125 संदिग्ध ऐप्स चिन्हित, 88 हटे, 37 समीक्षा में।

Ajit Sinha

दरोगा की पिस्तौल छीन कर भाग रहा बलात्कार के आरोपी मुठभेड़ के बाद पुनः गिरफ्तार, पैर में गोली से घायल-देखें वीडियो

Ajit Sinha

दंगा नियंत्रण के लिए बनाई गई रैपिड एक्शन फोर्स का पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने किया निरीक्षण।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x