Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: अपहरण व मारपीट के मामले में फरार 25000 रुपए का इनामी बदमाश कुलभूषण उर्फ़ कुल्लू पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, सेंट्रल फरीदाबाद की टीम ने आज रविवार को अपहरण व मारपीट करने के एक मामले में लिप्त 25000 रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार आरोपित का नाम कुल भूषण उर्फ़ उर्फ़ कुल्लू है। गिरफ्तार आरोपित कुलभूषण उर्फ़ कुल्लू पर हरियाणा में कुल 26 आपराधिक मामले दर्ज है। इस मामले में थाना तिगांव, फरीदाबाद में संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है ,इस केस में तीन आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि राहुल निवासी गाँव जुनहैडा फरीदाबाद ने थाना तिगांव में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी आरोपित डॉक्टर ललितेश कान्त से जान पहचान थी। ललितेश का अपनी पत्नी के साथ केस चल रहा है। उसने आरोपित की पत्नी की केस लड़ने में मदद की थी, जिसकी वजह से ललितेश उससे रंजिश रखने लगा था।

दिनांक 2 जुलाई को रात के समय शिकायतकर्ता अपने दोस्तों के साथ कांवरा मोड पर खडा था तभी एक काली स्कार्पियो आई जिसमें कुलभूषण, ललितेश और आरोपित का मैनेजर व एक अन्य व्यक्ति गोविंद बैठे थे जिन्होंने शिकायतकर्ता को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद आरोपित उसको कुलभूषण के घर ले गए, जहां पर चुन्नी से उसके हाथ पैर बांधकर मारपीट की तथा रात को के.आर मंगलम स्कूल के सामने डाल गए। जिस पर थाना भुपानी, फरीदाबाद  में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित  कुलभूषण उर्फ कुल्लू ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया और पीड़ित को उठा कर आरोपित कुलभूषण व उसके साथी कुलभूषण के घर ले गए और वहां ले जाकर उसके साथ मारपीट की। इस मामले में पहले ही आरोपित ललितेश कांत, ललितेश मिश्रा तथा गोविंद को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपित कुलभूषण उर्फ कुल्लू के विरुद्ध हरियाणा सहित अन्य राज्यों में कुल 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

कैंटर में भरकर हरियाणा से बिहार जा रही 10 लाख शराब की बड़ी खेप पुलिस और आबकारी विभाग ने जब्त की, एक गिरफ्तार

Ajit Sinha

फरीदाबाद : रणजीत हत्याकांड की गुथ्थी क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने लिया सुलझा, जीजा ने ही किया था अपने साले की हत्या, गिरफ्तार।

Ajit Sinha

मानेसर पुलिस उपायुक्त प्रबीना ने अहाता संचालकों /मालिकों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x