अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में साइबर थाना बल्लभगढ़, फरीदाबाद की टीम ने अश्लील फोटो एवं वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शिकायतकर्ता से 10.23 लाख रुपये की ठगी करने के एक सनसनीखेज मामले में साइबर थाना की टीम ने साहुर खान व साहिल निवासी ओल्ड फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-7ई, फरीदाबाद निवासी शिकायतकर्ता ने साइबर थाना बल्लभगढ़, फरीदाबाद में शिकायत दी कि उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति की व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने दावा किया कि उसके पास शिकायतकर्ता की अश्लील फोटो एवं वीडियो हैं और उन्हें वायरल न करने तथा डिलीट करने के बदले पैसों की मांग की।इसके बाद अलग-अलग व्हाट्सएप नंबरों से संपर्क कर ठगों ने स्वयं को पुलिस अधिकारी बताया और शिकायतकर्ता को गिरफ्तारी एवं बदनामी की धमकी दी।
लगातार मिल रही धमकियों और बदनामी के भय से शिकायतकर्ता ने ठगों के बताए अलग-अलग बैंक खातों, क्यूआर कोड तथा यूपीआई आईडी पर कुल 10,23,198 रुपये ट्रांसफर कर दिए।शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़, फरीदाबाद में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।पूछताछ में सामने आया कि आरोपित साहूर खान ने खाताधारक भूपेंद्र से खाता लेकर आगे सोहेल को दिया था व सोहेल ने यह खाता आगे ठगो को दिया था। साहुर 12वीं पास है वहीं सोहेल 9वीं पास है। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

