Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हादसा नहीं, हत्या: बिसरख की गोल्फ होम्स सोसाइटी में प्रॉपर्टी डीलर की 15वीं मंजिल से अपने ही दोस्तों ने फेंक कर की थी हत्या, दो गिरफ्तार


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाईराइज सोसायटी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिसे पहले एक हादसा समझा जा रहा था, वह दरअसल एक सोची-समझी साजिश के तहत हत्या निकली। बिसरख थाना क्षेत्र की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में नए साल की पार्टी के दौरान प्रॉपर्टी डीलर विनीत राज को 15वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया गया। पुलिस ने अब इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नए साल का जश्न और 15वीं मंजिल पर चल रही पार्टी… किसी ने नहीं सोचा था कि यह रात विनीत राज की आखिरी रात होगी। मूलरूप से बिहार के सिवान के रहने वाले 28 वर्षीय विनीत राज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती खबर आई कि विनीत बालकनी से फिसल कर गिर गए, लेकिन जब पुलिस ने जांच की और परिवार ने तहरीर दी, तो रूह कंपा देने वाली सच्चाई सामने आई। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि पार्टी के दौरान विनीत का अपने ही दोस्तों—बादल और प्रिंस—के साथ विवाद हुआ। गाली-गलौज और मारपीट के बाद आरोपियों ने विनीत को जान से मारने की नियत से 15वीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। विनीत सीधे पहली मंजिल की टीन शेड पर गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—धीरज कुमार सिंह और विशाल मिश्रा—को चौमुखी हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, मुख्य आरोपित  बादल ठाकुर और प्रिंस ठाकुर समेत 5 अन्य अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।”

Related posts

भारत की पहली विश्व स्तरीय रोबोटिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उदघाटन- एक बार तो झलक जरूर- देखें इस वीडियो को

Ajit Sinha

20 करोड़ रुपए के नशीला पदार्थ कोकीन के साथ दो नाइजीरियन महिलाएं पकड़ी गई।

Ajit Sinha

दुबई से महिला को व्हाट्सएप, वीडियो कॉल पर अश्लील बातें और दृश्य दिखाने वाला आरोपित दिल्ली एयरपोर्ट से अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x