Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सीएम मनोहर लाल ने एशियन अस्पताल की कैंसर मोबाइल वैन का किया उद्घाटन , वैन गांवों में जा -जा कर कैंसर की जांच करेगीः डाॅ. पांडे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एशियन अस्पताल ने कैंसर मरीजों की जांच के लिए तैयार कैंसर मोबाइल वैन का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के करकमलों द्वारा किया गया। इस दौरान एशियन अस्पताल के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. एन.के पांडे व उनकी अर्धांगिनी श्रीमति पद्मा पांडे, डाॅ. अनिल जैन राज्यसभा सांसद, उद्योग मंत्री विपुल गोयल, विधायक सीमा त्रिखा, महापौर सुमन बाला, पुलिस कमिशनर अमिताभ सिंह ढ़िल्लो, नगर निगम कमिशनर मोहम्मद शाइन, एशियन अस्पताल की ओर से डाॅ. प्रशांत पांडे, अनुपम पांडे, नेहा पांडे, डाॅ. स्मृति पांडे, डाॅ. रमेश चांदना, डाॅ. हिलाल अहमद, डाॅ. रोहित नैय्यर, डाॅ. पी. बी एस आहुजा, डाॅ. प्रवीन कुमार बंसल, डाॅ. सुब्रत अखौरी, डाॅ. रितेश शर्मा, डाॅ. अनीता कांत, डाॅ. अरविंद गुप्ता, डाॅ. दिवेश अरोड़ा, डाॅ. डी.के. केसर, डाॅ. नीतू सिंघल, डाॅ. उमा रानी, शैलेश झां आदि अस्पताल के सभी सदस्य मौजूद रहे।

कैंसर एक ऐसी बीमारी है जिससे भारत में हर छह में से एक व्यक्ति जूझ रहा है। यह भयावह बीमारी परिवार को मानसिक व आर्थिक रूप से त्रस्त कर देती है, क्योंकि जब तक इस बीमारी का पता चलता है तब तक इसका इलाज असंभव हो जाता है। स्तन व बच्चेदानी में होने वाला कैंसर हमारे देश में महिलाओं में आमतौर पर होने वाला कैंसर है, वहीं पुरूषों में फेफड़े, मुंह, व गले का कैंसर ज्यादा पाया जाता है कारण गुटखा, बीडी व तंबाकू का सेवन है।इन बीमारियों का समय रहते पता चल जाए तो इलाज संभव है किंतु लोगों में शर्म व तरह-तरह की भ्रांतियों के कारण लोग शुरूआती जांच के लिए अस्पताल नहीं जाते और यही कारण है कि कैंसर तीसरी व चैथी स्टेज पर पहुंच कर इलाज को असंभव बना देता है। इस अवसर पर एशियन अस्पताल के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डाॅ. एन.के पांडे ने कहा क़ि एशियन अस्पताल ने कैसर मरीजों के इलाज को आसान बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों से लैस एक कैंसर मोबाइल वैन तैयार की हैं।
एशियन द्वारा बनाई गई इस कैंसर वैन का मकसद गांव व अन्य पिछड़े इलाकों में घर-घर जाकर कैंसर की जांच करना है और यह जांच निःशुल्क की जाएगी।इस मोबाइल वैन में पूरे शरीर का एक्स-रे, मेमोग्राफी, ब्लड एवं स्टूल टेस्ट तथा पैपस्मीयर करने की सुविधा मौजूद हैैै। इस वैन में लगे आधुनिक उपकरण शरीर में पनप रहे कैंसर का शुरूआती स्टेज में पता लगाकर लोगों को बीमारी के बारे में जागरूक एवं कैंसर डिटेक्शन में मदद करेगी। इस वैन में महिला डाॅक्टर, तकनीशियन और रेडियोलाॅजिस्ट मौजूद रहेंगे, जो लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करेंगे। यह वैन हरियाणा खासकर फरीदाबाद और राजस्थान के गांवों में जाकर कैंसर की शुरूआती जांच करेगी। हमें खुशी है कि हम देश में तेजी से फैल रही इस भयावह बीमारी की रोकथाम में एक महत्वपूर्ण कदम ले रहे हैं।

Related posts

पलवल ब्रेकिंग:सीएम मनोहर लाल की घोषणा, रेनीवेल परियोजना से गांव खाम्बी की पेयजल समस्या का होगा समाधान

Ajit Sinha

भाजपा सरकार ने लोगों को पोर्टलों, आईडी के जाल में उलझाकर लाइनों में लगा दिया: दीपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

डीसी अतुल द्विवेदी को देश के स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण में फरीदाबाद का देश मै दूसरा स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x