Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद :राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के तीसरे दिन सभी स्वयंसेवकों के द्वारा आज महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :राजकीय महाविद्यालय स्थित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के तीसरे दिन सभी स्वयंसेवकों के द्वारा आज महाविद्यालय परिसर में प्रात 9:बजे से लेकर 1 बजे तक सफाई अभियान चलाया गया जिसमें सभी स्वयंसेवकों द्वारा सफाई अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई गई।इसके बाद अपराहन सत्र में प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया
जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में समाजसेवी संस्था मिशन जागृति के अध्यक्ष प्रवेश मालिक व उनकी टीम रही उनके द्वारा बच्चों को टीम मैनेजमेंट के फायदे एवं समाज सेवा में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका से समाज में बदलाव को लेकर गहनता से चर्चा और विचार प्रस्तुत किए गए इसके बाद सभी बच्चों को “टीम मैनेजमेंट” किस प्रकार से होता है बताने के लिए “फ्रिस्की” खेल के द्वारा मैनेजमेंट के बारे में बताया गया।मुख्य शिविर अधिकारी डॉ राकेश पाठक ने शिविर में संचालित समाज सेवा से सम्बंधित अनेक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। अंत मे स्वमसेवक हिमांशु भट्ट द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्या के मार्गदर्शन में संचालित इस शिविर में उपस्थित अतिथियों का धन्यवाद किया गया।

Related posts

फरीदाबाद: छांयसा के निकट शाहजहांपुर में 19 वर्षीय राहुल की यमुना नदी में पैर फिसलने, नदी में गिरने, डूबने से हुई मौत,

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कोविड-19 से संबंधित रेमेडीशिवर/टोसीलीजम्ब व अन्य दवाइयों को सीधे अस्पताल में उपलब्ध कराएंगे-एसडीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी विकास अरोड़ा ने कहा मजनू अपने हरकतों से बाज आए, वरना महिला पुलिस अच्छे से सुधार देंगीं, 1 अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x