Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

फार्म हाउस पर चल रही अवैध पार्टी पर गुरुग्राम पुलिस की रेड,भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व म्यूजिक सिस्टम बरामद ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
अवैध रूप से अरावली रायसीना, गुरुग्राम स्थित एक फार्म हाउस में चल रही अवैध पार्टी में थाना भोंडसी, थाना सेक्टर -65, अपराध शाखा , सेक्टर -39 व अपराध शाखा , सेक्टर -40 गुरुग्राम की संयुक्त टीम ने आज शुक्रवार को छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने मौके से 130 ग्राम चरस, 101 बियर की बोतलें , 23 अंग्रेजी शराब की बोतलें, म्यूजिक सिस्टम इत्यादि सामानों को बरामद किए है। इस मामले में पुलिस टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसका नाम आनंद है। इस मामले में थाना भोंडसी, गुरुग्राम में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।   
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज शुक्रवार को थाना भोंडसी, गुरुग्राम की पुलिस टीम को अपने विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से एक सूचना पहाड़ी में स्थित फार्म हाउस में अवैध पार्टी होने के संबंध में प्राप्त हुई।सहायक पुलिस आयुक्त , बादशाहपुर , गुरुग्राम सुरेंद्र फोगाट, थाना भोंडसी, गुरुग्राम की टीम,थाना सेक्टर -65, अपराध शाखा 39 व अपराध शाखा 40 की पुलिस की संयुक्त टीम की मदद से उपरोक्त सूचना पर बताएंगे स्थान A 58  फार्म हाउस अरावली रायसीना भोंडसी, गुरुग्राम पर रेड की गई, जहां पर अवैध पार्टी चल रही थी व काफी संख्या युवक और  युवतियां पार्टी में मौजूद थे जिनसे पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गई । पूछताछ से पुलिस को पता चला कि इस पार्टी का आयोजनकर्ता आनंद है।  पुलिस टीम द्वारा फार्म हाउस में बने एक कमरा से आरोपित आनंद उर्फ एंडी निवासी वैशाली जिला गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश ) को गिरफ्तार किया गया । पुलिस टीम को तलाशी के दौरान काफी मात्रा में शराब की बोतलें मिली जो आरोपित द्वारा उपरोक्त पार्टी में परोसी जा रही थी। उनका कहना है कि आरोपित  के कब्जा से 130 ग्राम चरस व घटना स्थल से 101 बोतल बीयर व 23 बोतल अंग्रेजी शराब प्राप्त होने व बिना परमिशन के डीजे बजाकर अवैध पार्टी करने पर  संबंधित के कई धाराओं व अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट,आबकारी अधिनियम के तहत थाना भोंडसी में मुकदमा  अंकित किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपित के कब्जा से 130 ग्राम चरस, 101 बोतल बीयर व 23 बोतल अंग्रेजी शराब व म्यूजिक सिस्टम  बरामद की गई।

उनका कहना है कि पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपी आनंद उर्फ एंडी अभियोग में नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । आरोपित ने पूछताछ में बताया  कि वह पार्टी में सप्लाई करने के लिए यह चरस किसी व्यक्ति से खरीद कर लाया था।उससे पहले ही गुरुग्राम पुलिस ने रेड कर दी और उसको गिरफ्तार कर लिया।  आगामी कार्रवाई  के लिए अदालत में पेश किया जाएगा व पुलिस हिरासत रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी। मुकदमा  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: प्रयागराज कुंभ मेला में टेंट बुक कराने के नाम पर 61 हजार रुपए के फ्रॉड के मामले में आज 4 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

ऋण और भारी भरकम बोनस दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

एक बेटे ने अपनी विधवा मां की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी, बीच बचाव करने आए शख्स को भी चाकू घोंप दिया, गंभीर -अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x