Athrav – Online News Portal
नोएडा

नोएडा बना ‘मिनी उत्तराखंड’: महाकौथिग में झलकी लोक संस्कृति, CM धामी ने दिया कड़ा संदेश।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा का सेक्टर-21 स्टेडियम आज ‘मिनी उत्तराखंड’ में तब्दील हो गया। मौका था ‘महाकौथिग’ का, जहाँ देवभूमि की लोक कला, लोक संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू चारों ओर बिखरी नजर आई। उत्तराखंड की विरासत को सहेजने के इस उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए।मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री ने हर स्टॉल का बारीकी से निरीक्षण किया। मंच से जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महाकौथिग जैसे कार्यक्रम न केवल हमारी लोक विरासत को जीवित रखते हैं, बल्कि कलाकारों को एक बड़ा मंच भी प्रदान करते हैं। उन्होंने उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों की सराहना करते हुए इसे अपनी पहचान बताया।

सांस्कृतिक उत्सव के बीच मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि की सुरक्षा और अस्मिता को लेकर एक बड़ा और कड़ा संदेश भी दिया। प्रदेश में हो रहे ‘भूमि अतिक्रमण’ पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि अतिक्रमणकारियों के दिन अब लद चुके हैं। मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि देवभूमि उत्तराखंड पर बड़े पैमाने में जमीनों पर अतिक्रमण हो रखा है आज से पहले इसे कभी देखा नहीं गया जिम्मेदारी मिलने के बाद मैंने इसपर ध्यान दिया कानूनी रूप से नोटिस भेजे गए. अतिक्रमण हटाने का निवेदन किया गया जिन्होंने नहीं हटाया उन पर कार्यवाही की गई. आगे भी यह अभियान जारी रहेगादेवभूमि के ‘देवत्व’ पर किसी भी प्रकार की आंच बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अवैध मजारों और सरकारी जमीनों पर हुए कब्जों को हटाने के अपने संकल्प को दोहराया।

Related posts

घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम के कारण टकराई एक दर्जन गाड़ियां, चार घायल, एक की हालत गंभीर।

Ajit Sinha

खाना बनाते समय फटा छोटा सिलेंडर, 6 लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

Ajit Sinha

वीकेंड कर्फ्यू की धज्जियां उड़ा चल रही थी पूल पार्टी, 16 लड़कियां और 45 लड़के समेत 61 अरेस्ट 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x