Athrav – Online News Portal
पंचकूला फरीदाबाद

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री कल 20 दिसम्बर को करेंगे जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता-डीसी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला:हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल कल 20 दिसंबर को बाद दोपहर 3:00 बजे सेक्टर-1 स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त सतपाल शर्मा ने बताया कि समिति के गैर सरकारी सदस्यों के साथ साथ जिला व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा करने के साथ साथ उनके समयबद्ध निपटान के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये जाएँगे। उन्होंने कहा कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति का अपना एक महत्व होता है क्योंकि कई महत्वपूर्ण सुझाव इस बैठक के माध्यम से प्राप्त होते है, जिनसे लोकहित कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने में सहायता मिलती है।

Related posts

महेंद्रगढ़ : तेज रफ़्तार एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, बाप -बेटी व भांजी की घटना स्थल पर ही मौत,गुस्साए लोगों ने लगाया जाम।

Ajit Sinha

पंचकूला ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज नियुक्ति पत्र देने के एवज में 35000 रुपए रिश्वत मांग रहा था, 20000 रिश्वत लेते धर दबोचा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:बैंकेट हाल के मालिक से मोबाइल फोन पर 20 लाख रूपए की रंगदारी मांगने वाले 3 आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x