Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को आज कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी बधाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को आज लोक सभा में भाजपा के चीफ व्हिप डॉ संजय जायसवाल के नई दिल्ली स्थित आवास पर बिहार के एनडीए सांसदों ने पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया तथा उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।कार्य क्रम में बिहार एनडीए के सभी घटक दलों के प्रमुख भी उपस्थित थे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख एवं सांसद उपेंद्र कुशवाहा, जनता दल (यूनाईटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री एवं जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह तथा केंद्रीय मंत्री एवं जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने भी नवीन का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।लोकसभा में चीफ व्हिप एवं भाजपा सांसद डॉ संजय जयसवाल, केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद ने भी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी।

Related posts

फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के एक कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता बिन बुलाए पहुंचे, लखन को बुलाया, देखिए वीडियो। 

Ajit Sinha

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन सहित 5 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पलवल के रहने वाले दो लड़कों को 19 सेमी पिस्तौल के साथ किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x