Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को आज कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी बधाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन को आज लोक सभा में भाजपा के चीफ व्हिप डॉ संजय जायसवाल के नई दिल्ली स्थित आवास पर बिहार के एनडीए सांसदों ने पुष्पगुच्छ देकर और शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया तथा उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।कार्य क्रम में बिहार एनडीए के सभी घटक दलों के प्रमुख भी उपस्थित थे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख एवं सांसद उपेंद्र कुशवाहा, जनता दल (यूनाईटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री एवं जदयू सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह तथा केंद्रीय मंत्री एवं जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने भी नवीन का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।लोकसभा में चीफ व्हिप एवं भाजपा सांसद डॉ संजय जयसवाल, केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद ने भी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी।

Related posts

खोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट: प्रोविजनल अलॉटमेंट के समय कोई किस्त नहीं ली जाएगी फाइनल अलॉटमेंट पर किस्त तय होगी

Ajit Sinha

बीजेपी और आप के उम्मीदवार निजी न्यूज़ चैनल में डिबेट के दौरान आज भिड़े, जमकर चले लात -घुस्से-देखें वायरल वीडियो।

Ajit Sinha

पर्दाफाश: बेटे ने रची थी माँ को लूटने की साजिश,मां को घर में ही बांध कर गहने और नकदी लूटी थी-अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x