Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ दिल्ली हरियाणा

भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई देने नई दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे सीएम नायब सैनी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचकर भाजपा के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। इसके उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा ऊंचाई के नए शिखर को छुएगी। उन्होंने कहा कि श्री नितिन नबीन वरिष्ठ और जमीन से जुड़े कार्यकर्ता हैं। उनकी युवाओं से बेहद स्नेह है और युवाओं में पकड़ भी है। वे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं, जिन्हें भाजपा की उच्च स्तर की जिम्मेदारी, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह,जगत प्रकाश नड्डा और श्री राजनाथ सिंह ने दी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नबीन भाजपा को और गति से आगे बढ़ाने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें एक साधारण कार्यकर्ता देश के उच्च पद पर बैठ सकता है। यह भाजपा में ही संभव है। दूर-दराज बैठा एक कार्यकर्ता भी शिखर की ऊंचाइयों पर बैठ सकता है, यह सिर्फ यहीं संभव है। बहुत से दल परिवारवाद से ग्रसित हैं और वे परिवारवाद से बाहर नहीं सोचते हैं। भाजपा में यदि कोई कार्यकर्ता देश के किसी भी कौने में पार्टी के लिए काम कर रहा है तो उसे राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर भी बैठा सकती है। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के गौरव को दुनिया में बढ़ाने का काम किया है। लेकिन कांग्रेस पार्टी को यह सहन नहीं हो रहा है। कांग्रेस यह भी सहन नहीं कर पा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी को सशक्त करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस 55 साल सत्ता में रही, वह अपनी उपलब्धियां बताने की बजाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निंदा करने का काम करते हैं। आज देश का युवा, किसान, महिला और सभी वर्ग देख रहे हैं कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। 

Related posts

डीएचबीवीएन ने निष्क्रिय 33 केवी व 11 केवी बिजली लाइनों को हटाने के दिए निर्देश

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से कोविड-19 के फैलाव को रोकने हेतु 3 आईएएस और दो एचसीएस अधिकारियों को कंट्रोल नियुक्त किया।

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने महिला पटवारी को 40000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x