Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

महिला थाना, कुरुक्षेत्र की अतिरिक्त एसएचओ व सब इंस्पेक्टर सत्यवंती 85000 रुपए रिश्वत लेती हुई रंगे हाथों पकड़ी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो,अम्बाला की टीम ने आज शुक्रवार को महिला थाना कुरु क्षेत्र के महिला सब इंस्पेक्टर व अतिरिक्त एसएचओ को 85000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों महिला थाना कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया है, जिसका नाम सत्यवंती 1051/कुरुक्षेत्र हैं, इस मामले में हरियाणा विजिलेंस एंव एंटी करप्शन ब्यूरो ,थाना अंबाला में अतिरिक्त महिला एसएचओ सत्यवंती के खिलाफ मुकदमा  संख्या 33 दिनांक 28.11.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट 1988 व 308(2) बी.एन.एस. के तहत दर्ज किया गया। इसके आगे की कार्रवाई की जा रही है।   
शिकायतकर्ता ने हरियाणा विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, अंबाला को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि हरजीत कौर नाम की महिला ने उसके विरूद्व उत्पीड़न की झूठी शिकायत महिला थाना, कुरूक्षेत्र में दी थी। इस शिकायत की तसदीक उप निरीक्षक सत्यवन्ती, महिला थाना कुरूक्षेत्र द्वारा की जा रही है। दिनांक 5.11.2025 को आरोपिया उप निरीक्षक सत्यवन्ती ने उसको फोन करके महिला थाना कुरूक्षेत्र में आने बारे कहा। जब वह महिला थाना कुरुक्षेत्र में आरोपिया उप नि. सत्यवती से मिला तो उसके द्वारा उसे कहा गया कि इस शिकायत में आपके विरूद्ध मुकदमा  बनता है। इसी सम्बन्ध में जब वह दोबारा दिनांक 21.11.2025 को आरोपिया उप नि. सत्यवती से मिला तो उसके द्वारा शिकायत को रफा-दफा करने की एवज में उससे 1,00,000/-रूपये (एक लाख रूपये) रिश्वत की मांग की गई। आरोपिया उप नि. सत्यवती उससे (शिकायतकर्ता) 15,000/- रूपये नकद रिश्वत पहले ले चुकी है व अब उसके द्वारा बकाया 85,000/- रूपये नकद रिश्वत की मांग गई है।

Related posts

500 ग्राम अफीम, 800 नशीली गोलियां, 4 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त सहित 3 काबू

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस, आज परेड ग्राउंड, नई पुलिस लाइनों, किंग्सवे कैंप, दिल्ली में अपनी चौथी कमिश्नररेट दिवस समारोह परेड आयोजित की।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: देश की सुरक्षा और युवाओं के भविष्य के साथ खेल रही कांग्रेस-अमित शाह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x