Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

केंद्र सरकार द्वारा पारित वित्त विधेयक 2025 के खिलाफ 17 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय फरीदाबाद पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:रिटायर्ड कर्मचारी संघ फरीदाबाद की मीटिंग नगर निगम फरीदाबाद के यूनियन कार्यालय में प्रधान नवल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसका संचालन जिला सचिव लज्जाराम द्वारा किया गया। मीटिंग में फैसला लिया गया कि केंद्र सरकार द्वारा पारित वित्त विधेयक 2025 के खिलाफ 17 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय फरीदाबाद पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा तथा राज्यपाल हरियाणा के नाम उपायुक्त  को ज्ञापन दिया जाएगा। मीटिंग को संबोधित करते हुए राज्य के उप प्रधान यू. एम. खान ने बताया कि केंद्र सरकार आठवें वेतन आयोग में पेंशन रिवीजन निर्धारण करने में आनाकानी कर रही है। इसमें पेंशन पुन रीक्षण किए बिना गेर अंशदायी पेंशन पर होने वाले खर्च का आकलन करने के लिए कहा गया है।
 यह बिल्कुल नया और अभूतपूर्व है। इसमें सरकार की मंशा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व में लिए गए निर्णय के विपरीत है। कोर्ट के निर्णयानुसार पेंशन सेवानिवृत्ति कर्मियों का अधिकार है। जिसे रोका नहीं जा सकता मीटिंग में जिला सचिव लज्जाराम ने संबोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक नेता अपने भत्ते व वेतन तथा अन्य लाभ को कई गुना बढ़ा लेते हैं और एक बार विधायक या सांसद बन जाएं  तो फिर पूरी उम्र के लिए पेंशन के हकदार बन जाते हैं। मीटिंग को जिला प्रधान नवल सिंह ने संबोधित करते हुए कहां की अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी पेंशनर महासंघ का द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन 22-23 फरवरी 2026 को हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। उसमें नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सरकार रिटायर्ड कर्मियों की लामबंद मांगो जैसे पेंशन में वृद्धि 65 वर्ष होने पर 10% तथा 75 वर्ष होने पर 20% की जाए, कम्यूटेशन राशि की कटौती 15 वर्ष की बजाय 12 वर्ष में की जाए, कैशलेस मेडिकल सुविधा और मेडिकल भत्ता ₹3000 प्रतिमाह दिया जाए,फैमिली पेंशनर को एल.टी.सी. सुविधा तथा वरिष्ठ नागरिकों को हवाई एवं रेल यात्रा में छूट दी जाए आदि को लागू करें। मीटिंग में तीनों ब्लॉक बल्लभगढ़, बडकल व फरीदाबाद के प्रधानों ने आश्वासन दिया कि 17 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय पर भारी संख्या में रिटायर्ड कर्मचारी भाग लेंगे। आज की मीटिंग में प्रेस प्रवक्ता सत्यपाल नरवत, कोषाध्यक्ष खजान सिंह, उप प्रधान जयपाल चौहान, ब्लॉक प्रधान टेकचंद सोरोत, रतिराम, साबिर खान, रामप्रसाद, हरवीर, धर्मपाल, छिद्दा सिंह, कासिम अली, राजवीर आदि उपस्थित थे

Related posts

फरीदाबाद: व्यापारी हितों की रक्षा और व्यापारिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन- राजेश भाटिया

Ajit Sinha

11 अप्रैल को संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा धरना-प्रदर्शन के आह्वान के चलते प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम-डीजीपी

Ajit Sinha

IPO में निवेश के नाम पर 25,35,322-/ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने आरोपित को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x