Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

विकास कार्यो से चमकेगा ब्लॉक डी 2, सेक्टर:-10, फरीदाबाद


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:ब्लॉक डी 2, सेक्टर-10, फरीदाबाद में हरियाणा सरकार मे कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का उद्योग पति व समाजसेवी विरेन्द्र शर्मा के निवास पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्लॉक के सैकड़ों लोगों ने एकत्रित होकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का स्वागत किया। इस मौके पर ब्लॉक डी-2  के प्रधान जगजीत सिंह नैन व वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने ब्लॉक की तरफ से ब्लॉक में  विकास कार्य कराने के लिए मांग पत्र सौंपा,नैन ने कहा कि कई वर्षों से सेक्टर- 10, फरीदाबाद में हज़ारों झुग्गियों  का अवैध कब्जा है। जिससे सभी सेक्टर- निवासी व अन्य ब्लॉक के लोग बहुत परेशान है। इन हज़ारों झुग्गियों को यहाँ से हटाने की भी मांग रखी गई,इसके अलावा ब्लॉक डी-टू के सामुदायिक भवन में लाकिंग टाइल्स व पूरे ब्लॉक की काफी वर्षो पहले लगी हुई घरों के सामने लगी लाकिंग टाइल्स दबने से टेडी- मेडी व टूट गई हे।

इन मांगो को तुरन्त ही मंत्री ने गंभीरता से सुना और मान लिया और कहा कि इन दोनो कामो का कार्य ढाई महीने में चालू करवा दिया जायेगा। ब्लॉक डी-टू  की ग्रीन बेल्ट मे घूमने के लिए ट्रैक व बैठने के लिए लोहे की कुर्सियां व्यायामशाला व झूले का इन्तजाम भी जल्द करवा दिया जायेगा। इन सभी मांगो को माने जाने पर ब्लॉक डी वासियो ने खुशी जाहिर की। उन्होने कहा कि ब्लॉक निवासी मेरे घर व परिवार जैसे सदस्य है। मंच संचालन ब्लॉक के महासचिव इंजीनियर अनूप वशिष्ठ एडवोकेट ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह बिसला, पार्षद मुकेश अग्रवाल, एल मितल,पी के  मित्तल एडवोकेट,के.एल शर्मा, सुरेश कंबोज, रघुबीर शर्मा, दीपा शर्मा, सुरेश अग्रवाल, नरेश गुप्ता,विक्रम पंचाल,कैलाश शर्मा,किंशुक जैन, सीमा वशिष्ठ, भरतपाल भाटी,हर्ष वशिष्ठ ,नितिन वर्मा,कमल दलाल, जितेन्द्र शर्मा, सेवा राम डुल,पूनम शर्मा,नवीन गुप्ता एडवोकेट,देवराज चौहान,सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद :फरीदाबाद के एसडीएम प्रतापसिंह आज अपने लगभग 32 वर्षों की सरकारी सेवा अवधि के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए।

Ajit Sinha

कांग्रेस प्रवक्ता सुमित गौड़ बोले, खटटर सरकार की नाकामी की वजह से स्मार्ट सिटी में हुए जलभराव के लिए किराए पर देंगें नाव।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने स्वर्ण व 2 अन्य पदक जितने पर एएसआई भगत सिंह को प्रशंसा पत्र भेंट कर किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x