Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

अवैध माइनिंग पर पंचकूला पुलिस की सख्ती जारी, महज 24 घंटे में अवैध खनन सामग्री समेत 4 टिप्पर व 1 जेसीबी पकड़ी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:अवैध माइनिंग पर  जीरो टॉलरेंस की नीति को आगे बढ़ाते हुए पंचकूला पुलिस लगातार सख्ती से कार्रवाई कर रही है। मढ़ावाला क्षेत्र में चौकी इंचार्ज भीम सिंह ने टीम की मदद से गश्त के दौरान आज शाम गांव नानकपुर के पास अवैध माइनिंग में लिप्त दो टिप्पर पकड़े । इससे पहले बीती शाम भी पुलिस ने मढ़ावाला क्षेत्र के कोना गांव के निकट एक टिप्पर को पकड़ा था।

पंचकूला पुलिस की एंटी इलीगल माइनिंग टीम ने पिछले दिन ही रायपुर रानी क्षेत्र में एक जेसीबी और एक टिप्पर को अवैध माइनिंग में संलिप्त पाए जाने पर पकड़ा था। इस प्रकार पंचकूला पुलिस ने केवल 24 घंटे के भीतर कुल चार टिप्पर और एक जेसीबी को पकड़कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। वाहनों में अवैध खनन सामग्री पाई गई, जिनके संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु माइनिंग विभाग को औपचारिक सूचना दी गई है।पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज ने कहा कि अवैध माइनिंग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।  टीमें लगातार राउंड-द-क्लॉक सभी जोन में दबिश दे रही हैं और परिणाम भी सामने आ रहे हैं। 24 घंटे में कई वाहन पकड़ना हमारी सख्त निगरानी का परिणाम है। मैंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध माइनिंग करने वालों पर तुरंत एक्शन लिया जाए और चेकिंग में जरा-सी भी लापरवाही न होने पाए।

Related posts

वाहन चोरी के आरोप में गिरफ्तार बदमाश हवालत तोड़कर फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप- जांच के आदेश

Ajit Sinha

नाले में गिरी कार, 20 वर्षीय एक छात्र की मौत, जांच में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha

सिपाही अवतार सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: पुलिस बल ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x