Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: दो लड़कों को अगवा कर व ओयो होटल में बंधक बना कर फिरौती मांगने के मामले में एक आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना सूरजकुंड क्षेत्र में आइसक्रीम खाने गए दो लड़कों के अपहरण करके व ओयो होटल में बंधक बनाकर 30000 रूपए की फिरौती मांगने के एक मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम समीम है। यह गंभीर मामला गत 5 जून की रात की है। इस मामले में एक केस थाना सूरजकुंड में संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। 

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सूरजकुंड के अंतर्गत पुलिस चौकी दयालबाग इलाके में अमन निवासी शिव दुर्गा विहार,लक्कड़पुर,फरीदाबाद ने एक शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि उसकी मौसी का लड़का आशीष उनके साथ रहता है। गत 5 जून की रात करीब 9:40 पर आइसक्रीम खाने बाहर गया था। जब उसके दोस्त ऋषभ के पिता के पास कॉल किया तो पता चला की ऋषभ भी आशीष के साथ गया था। ऋषभ के पिता ने बताया कि कुछ देर पहले उसके पास किसी अनजान व्यक्ति का कॉल आया था जो 15 हजार रूपये की मांग कर रहा था। जिस शिकायत पर पुलिस थाना सूरजकुंड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है कि पुलिस चौकी दयालबाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित आसिफ (20) निवासी बड़खल,फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि ऋषभ की इंस्टाग्राम पर समीम नाम के लड़के से कुछ सामान लेने के लिए बात हुई थी।  समीम ने ऋषभ को सामान देने के लिए सिद्धदाता आश्रम के पास बुलाया। ऋषभ और आशीष दोनों मोटरसाइकिल लेकर वहां गए  थे। समीम, उसको व एक अन्य साथी को गाड़ी से लेकर आश्रम पर आए , जहां पर ऋषभ व आशीष को गाडी में बैठा कर अपने साथ एसजीएम नगर में एक ओयो होटल में ले गए और वहां पर दोनों लड़कों को बंधक बना लिया। फिर ऋषभ के घर वालो के पास कॉल किया और 30 हजार फिरौती की मांग की। ऋषभ के घरवालो ने 5 हजार रूपये समीम के खाता में डाल दिए ।आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related posts

नेफिस सिस्टम से दो डेड बॉडीज की पहचान, अपराधियों के 16470 फिंगर प्रिंट नेफिस में हुए अपडेट

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: विश्व की पहली दिव्यांग माउंटेनर ने फरीदाबाद के सिविल अस्पताल ने दिया बेटे को जन्म

Ajit Sinha

हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट के पैनल को मुक्का मार कर तोडा, करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x