Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:सिचाई विभाग का ड्राइवर 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम पंचकूला की टीम ने आज चालक विजय , सिचाई विभाग, पंचकूला को 50,000 रुपए रिश्वत लेते हुए हैफेड के नजदीक सेक्टर -5 पंचकूला से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित चालक एच के आर एन के तहत नौकरी करता था। इस मामले में आरोपित विजय चालक के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत थाना हरियाणा विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो , पंचकूला में मुकदमा दर्ज की है। और इसी मुकदमे में आरोपित विजय चालक को गिरफ्तार किया गया है।   शिकायतकर्ता ने हरियाणा विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, पंचकूला को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी बुआ के लड़के अनूप निवासी गांव गोगडिया जिला जीन्द के खेतों को बधाना माईनर से नहरी पानी लगता है। बधाना माईनर से खेतों की सिंचाई के लिए पहले आउटलेट (आर.डी. 10200 एल. 1 आर.) बना हुआ था, जो उसके खेतों से काफी दूर है। अब सिंचाई विभाग द्वारा पहले आउटलेट को स्थानांतरित करके दूसरा आउटलेट (आर.डी. 12500 एल.) बनाने के लिए सिंचाई विभाग, मुख्यालय, पंचकूला में फाइल लंबित है।  

इस फ़ाइल को निकलवाने के सम्बन्ध में वह कार्यालय सिंचाई विभाग, मुख्यालय, पंचकूला में तैनात विशम्बर (एडवाईजर) से मिला जिसने उसे बताया कि आउटलेट को स्थानांतरित करने की फाईल पर कार्रवाई चल रही है और उसको विजय चालक से मिलने के लिए कहा। जब वह विजय,चालक, (एच.के.आर. एन.) सिंचाई विभाग पंचकूला से मिला तो आरोपित  विजय चालक उपरोक्त द्वारा सिंचाई विभाग, मुख्यालय पंचकूला पर तैनात अधिकारी के कहने पर आउटलेट कोस्थानांतरित करने की लंबित फाईल निकलवाने की एवज उससे (शिकायतकर्ता) 50,000/- रुपये (पचास हजार रुपये) नकद रिश्वत की मांग की गई है।

Related posts

मुठभेड़ के दौरान कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शूटरों के पैर में लगी गोली, पकड़े गए।

Ajit Sinha

थाना कोतवाली अपहरण मामले में वांछित दो उद्घोषित अपराधी सगे भाई 24 सालों बाद पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पार्टी के दौरान दोस्त की चाकू गोदकर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x