Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: पुलिस को गुमराह व पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए आर्थिक अपराध शाखा बल्लभगढ़ , फरीदाबाद को दी थी शिकायत -अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: आर्थिक अपराध शाखा बल्लभगढ़, फरीदाबाद की टीम ने आज बुधवार को एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है , जो अपने बैंक खाता को खुद ठगों के हाथों में बेच दिया, जब उस बैंक खाता में एक करोड़ रुपए से अधिक की ट्रांस्जक्शन हुई तो, वह घबरा कर और पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए एक शिकायत पुलिस को दे दी, पुलिस की जांच में यह सामने आया की शिकायतकर्ता ने खुद ही अपने बैंक खाता को ठगों को दिया था। इस मामले में एक मुकदमा साइबर थाना बल्लभगढ़ , फरीदाबाद में दर्ज किया गया हैं, और पुलिस टीम ने आज शिकायतकर्ता मुकेश व ठग राकेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित मुकेश निवासी एनआईटी, फरीदाबाद ने आर्थिक अपराध शाखा बल्लभगढ़, फरीदाबाद में एक शिकायत दी थी, जिसमें उसने बताया कि वह होम लोन लेने के लिए कुछ लोगों के पास गया था। जिन्होंने उसका खाता खुलवाया। जिसमें 1 करोड़ से अधिक का लेनदेन हुआ है। शिकायत की जांच पर आर्थिक अपराध शाखा बल्लभगढ़ , फरीदाबाद ने पाया गया कि शिकायतकर्ता साइबर ठगों के संपर्क में था। जिस पर साइबर थाना बल्लभगढ़, फरीदाबाद में संबंधित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है कि साइबर थाना बल्लभगढ़, फरीदाबाद की टीम ने कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता मुकेश (43) निवासी एनआईटी, फरीदाबाद व राकेश (40) निवासी सेक्टर- 89, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि मुकेश खाताधारक है जिसने अपना खाता राकेश को दिया था व राकेश ने यह खाता आगे ठगो को दिया था। खाता ठगो को देने के बाद मुकेश ने गुमराह करने के लिए एक शिकायत पुलिस को दी थी जिसमें अन्य ठगों के नाम शामिल थे। आरोपित के खाते में ठगी के 1 करोड़ से अधिक रुपये का लेनदेन हुआ है। अलग-अलग राज्यों की 11 शिकायते इस खाता से संबंधित है।आरोपित मुकेश को 2 दिन व राकेश को 8 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

Related posts

महिला की फांसी पर लेटने की मौत, लोगों ने पुलिस पर आरोपी पक्ष को बचाने का लगाया आरोप , नारेबाजी की ,देखिए वीडियो

Ajit Sinha

हरियाणा क्राइम ब्रांच की कार्रवाईः 10 महीने में 81 एटीएम ठग गिरफ्तार, 17 लाख रुपए से ज्यादा बचाए

Ajit Sinha

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या की अध्यक्षता वाले पैनल ने 1,000 आपराधिक अपराधों को हटाने की सिफारिश की है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x